Get App

महाशिवरात्रि पर मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश ने सोमनाथ मंदिर का किया दर्शन, ₹1.51 करोड़ का दिया दान

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनके बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने शनिवार 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर सोमनाथ मंदिर का दर्शन किया। आकाश अंबानी रिलायंस ग्रुप की टेलीकॉम यूनिट, रिलायंस जियो के चेयरमैन हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 18, 2023 पर 10:30 PM
महाशिवरात्रि पर मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश ने सोमनाथ मंदिर का किया दर्शन, ₹1.51 करोड़ का दिया दान
मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश ने भगवान सोमनाथ का "अभिषेक" किया और पूजा-अर्चना की

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनके बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने शनिवार 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) का दर्शन किया। आकाश अंबानी रिलायंस ग्रुप की टेलीकॉम यूनिट, रिलायंस जियो के चेयरमैन हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन पीके लाहिड़ी और सचिव योगेंद्रभाई देसाई ने मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रुपये का दान दिया।

ऑयल से टेलीकॉम तक के कारोबार में मौजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उनके बेटे ने भगवान सोमनाथ का "अभिषेक" किया और पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उनके माथे पर चंदन का लेप चढ़ाया और दुशाला ओढ़ाया।

भगवान शिव के प्रति भरपूर श्रद्धा रखने वाले अंबानी परिवार अपनी परंपराओं से जुड़ा है और सभी हिंदू त्योहारों को उत्साह से मनाता है। आज भी जब पूरा देश महाशिवरात्रि के रंग में रंगा था अंबानी परिवार ने भी पूजा अर्चना की और इस पवित्र मौके पर दान किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें