Asia Cup Final: मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 7 ओवर क्यों फेंके? कप्तान रोहित शर्मा ने किया खुलासा

Asia Cup Final: एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 50 रन पर समेटने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर खुशी नहीं छिपा सके। रोहित शर्मा ने एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ टीम के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास लंबे समय तक याद रखे जाएंगे। मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट लिए जिसकी मदद से भारत ने श्रीलंका को 50 रन पर आउट कर दिया

अपडेटेड Sep 18, 2023 पर 1:59 PM
Asia Cup Final: मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट लिए (Photo- AFP)

Asia Cup Final: एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 50 रन पर समेटने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर खुशी नहीं छिपा सके। रोहित शर्मा ने एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ टीम के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास लंबे समय तक याद रखे जाएंगे। मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट लिए जिसकी मदद से भारत ने श्रीलंका को 50 रन पर आउट कर दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने यह लक्ष्य 6.1 ओवर में एक भी विकेट गंवाए बिना हासिल कर लिया।

रोहित ने मैच के बाद कहा कि यह शानदार प्रदर्शन था। फाइनल में इस तरह खेलना शानदार था। इससे टीम की मानसिकता पता चलती है। इस तरह का प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा जाएगे। उन्होंने कहा कि हमारे तेज गेंदबाज काफी समय से मेहनत कर रहे हैं। उन्हें इस तरह का प्रदर्शन करते देखना सुखद था। मैने कभी सोचा नहीं था कि गेंद इतनी घूमेगी।

कप्तान ने कहा कि हालात के अलावा यह खिलाड़ियों के हुनर की भी बात है। यह काफी दुर्लभ है। सिराज के जैसा प्रदर्शन बार बार देखने को नहीं मिलता। सभी खिलाड़ियों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। विश्व कप से पहले भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज और दो अभ्यास मैच खेलने हैं। इस पर रोहित ने कहा कि टीम सही दिशा में जा रही है।


उन्होंने कहा कि यह देखकर अच्छा लग रहा है कि टीम इस तरह के आत्मविश्वास के साथ सही दिशा में जा रही है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में चार विकेट गिरने के बाद हार्दिक और ईशान ने हमें बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद दूसरे मैच में विराट और केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की। रोहित ने कहा कि गिल भी बेहतरीन फॉर्म में है। उसे बल्लेबाजी करना पसंद है। अलग-अलग समय पर अलग-अलग खिलाड़ियों ने टीम को संकट से निकाला।

सिराज ने सिर्फ 7 ओवर क्यों फेंके?

रोहित शर्मा ने एशिया कपल जीतने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तेज गेंदबाजों के ऐसे प्रदर्शन से मुझे काफी संतोष मिलता है। सभी कप्तान तेज गेंदबाजों पर फख्र करते हैं और मैं भी अलग नहीं हूं... हमारे पास बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा कि सभी में अलग अलग हुनर और विविधता है। एक तेज गेंद डाल सकता है, तो दूसरा स्विंग करा सकता है जबकि तीसरा उछाल निकाल सकता है। टीम में इतनी विविधता होने पर अच्छा लगता है।

ये भी पढ़ें- 'आज पूरा विश्व भारत में अपना मित्र खोज रहा है', संसद में बोले पीएम मोदी

सिराज की धारदार गेंदबाजी की तारीफ करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा कि स्लिप में खड़े होकर उसे गेंदबाजी करता देखना बहुत अच्छा लगा। उसने लगातार एक स्पेल में 7 ओवर डाले और मुझे ट्रेनर से मैसेज मिला कि अब उसे रोको। वह गेंदबाजी के लिए इतना लालायित था। मोहम्मद सिराज द्वारा सिर्फ 7 ओवर फेंके जाने के सवाल पर कप्तान ने बताया कि ट्रेलर ने उनसे कहा, "वह (सिराज) 7 ओवर डाल चुका था, जो काफी थे।' वहीं, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उसने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।