Get App

Russia- Ukraine War : यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर रूस की बमबारी, कई धमाकों के साथ रिएक्टर में लगी आग

यह प्लांट यूक्रेन के कुल बिजली उत्पादन में 25 फीसदी का योगदान करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2022 पर 9:35 AM
Russia- Ukraine War : यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर रूस की बमबारी, कई धमाकों के साथ रिएक्टर में लगी आग
यूक्रेन के एनेरहोदार स्थित प्लांट के स्पोक्सपर्सन ने इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है

Russia- Ukraine War : रूसी सेनाओं ने यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर स्टेशन (Nuclear Power Station) पर बमबारी तेज कर दी है। एनेरहोदार स्थित प्लांट के स्पोक्सपर्सन ने इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि यह यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा स्टेशन (atomic energy station) वास्तविक परमाणु खतरा (nuclear danger) है।

स्पोक्सपर्सन एंड्री टुज ने कहा, “हम बड़े हथियारों से हमले रोकने की मांग करते हैं।” उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो टेलीग्राम पर पोस्ट किया। यह प्लांट यूक्रेन के कुल बिजली उत्पादन में 25 फीसदी का योगदान करता है।

प्लांट के छह रिएक्टर्स में से एक में लगी आग

तुज ने यूक्रेन के टेलीविजन को बताया कि यह बमबारी सीधे जापोरीझझिया प्लांट (Zaporizhzhia plant) पर हो रही है और इससे प्लांट के छह रिएक्टर्स में से एक में आग लग गई है। उन्होंने कहा कि रिएक्टर ऑपरेशन में नहीं है बल्कि इसका रिनोवेशन चल रहा है, लेकिन यहां पर अंदर न्यूक्लियर फ्यूल (nuclear fuel) मौजूद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें