Russia Ukraine War : जंग के बीच यूक्रेन सरकार का आह्वान, रूस के खिलाफ हो बड़ा ‘क्रिप्टो एक्शन’

यूक्रेन के वाइस प्राइम मिनिस्टर मिखाइलो फेदोरोव (Mykhailo Fedorov) ने “सभी बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजेस (crypto exchanges) से की मांग, रूसी यूजर्स के एड्रेसेज किए जाएं ब्लॉक

अपडेटेड Feb 28, 2022 पर 8:39 AM
Story continues below Advertisement
यूक्रेन की सरकार पहले ही ट्विटर के जरिये करोड़ों डॉलर के क्रिप्टो दान में हासिल कर चुकी है

Russia Ukraine War : यूक्रेन सरकार ने रूस के क्रिप्टो यूजर्स (Russian crypto users) के खिलाफ एक बार फिर निशाना साधा। उसने कहा कि यह “सामान्य यूजर्स को नुकसान पहुंचाने” का समय है। वाइस प्राइम मिनिस्टर मिखाइलो फेदोरोव (Mykhailo Fedorov) ने ट्विटर के जरिये कहा कि वह “सभी बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजेस (crypto exchanges) से रूसी यूजर्स के एड्रेसेज को ब्लॉक करने” की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पहले रूस और बेलारूस के राजनेताओं से जुड़े डिजिटल वालेट (digital wallets) से जुड़ी जानकारी देने का अनुरोध करते हुए कहा था कि यूक्रेन की क्रिप्टो कम्युनिटी इस तरह के टिप्स उपलब्ध कराने वाले को “बड़ा रिवार्ड” देने की पेशकश करती है।

सरकार पहले ही ट्विटर के जरिये करोड़ों डॉलर के क्रिप्टो दान में हासिल कर चुकी है और ऑनलाइन हैकर फोरम में पोस्ट किया है कि वह साइबर अटैक्स से बचने के लिए मदद की उम्मीद कर रही है।

कई सीईओ दे चुके हैं यूक्रेन को समर्थन


भले ही अभी यह अस्पष्ट है कि फेदोरोव के इस आह्वान पर एक्सचेंजेस कैसे प्रतिक्रिया देंगे, लेकिन कई सीईओ पहले ही रूस के हमले के खिलाफ यूक्रेन को समर्थन देने की बात कर चुके हैं। रविवार को बाइनैंस (Binance) से जुड़े एक वेरिफाइड ट्विटर हैंडिल से पोस्ट किया गया कि एक्सचेंज “यूक्रेन में मानवीय संकट की मदद” के लिए 1 करोड़ डॉलर दान में दे रहा है, वहीं उससे जुड़े बाइनैंस चैरिटी फाउंडेशन (Binance Charity Foundation) ने क्रिप्टो क्राउडफंडिंग के जरिए आपात सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक फंड लॉन्च किया है।

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन-पोलैंड बॉर्डर पर फंसे भारतीय छात्रों को पोलैंड में एंट्री नहीं मिल रही, कई छात्रों के साथ मारपीट

जमीनी स्तर पर समर्थन देने पर जोर

बाइनैंस के सीईओ चैंगपेंग “सीजेड” झाओ ने अपने पर्सनल अकाउंट पर उसी पोस्ट में कहा कि इसमें जमीनी स्तर पर सपोर्ट देने पर जोर है। उन्होंने ट्वीट में कहा, “हम सिर्फ लोगों का ध्यान रखते हैं।” बाइनैंस ने यूक्रेन के रूसी यूजर्स को बैन करने के आह्वान पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

राजनेताओं के खातों की जानकारी हासिल करने की हो रही कोशिश

राजनेताओं के खातों के बारे में जानकारी हासिल करने के प्रयासों का प्रबंधन कर रहे यूक्रेन के एक वकील अरटेम अफियान (Artem Afian) की राजनेताओं के एड्रेस की एक सूची पब्लिश करने और इसे प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों को साझा करने की योजना है। अफियान ने कहा कि इसके पीछे उनका लक्ष्य इन एड्रेस को “टॉक्सिक” चिह्नित करना और लोगों और बिजनेसेस को उनके साथ ट्रांजेक्शन के लिए हतोत्साहित करना है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।