Salary Increase: जब बात आती है सैलरी (Salary) की तो ज्यादातर लोग भारत छोड़ बाहर के देशों का रुख करना पसंद करते हैं। ऐसे में Global Professional Services Firm Aon plc ने भारतीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफे को लेकर सर्वे शेयर किया है। सर्वे के मुताबिक भारत में इस साल कर्मचारियों (Employee Salary) के वेतन में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। हालांकि ये आंकड़ा 2023 की 9.7 प्रतिशत बढ़ी सैलरी (Expected Salary) से थोड़ा कम है। Global Professional Services Firm Aon plc के एनुअल वेतनवृद्धि और टर्नओवर सर्वे 2023-24 के अनुसार, वैश्विक महामारी के बाद 2022 में भारत में वेतन वृद्धि 10 प्रतिशत से कम पर स्थिर है।
Salary में वृद्धि देश की इकोनॉमी में बदलाव को दर्शाती है
सर्वे में करीब 45 इंडस्ट्रीज की 1,414 कंपनियों के आंकड़ों का एनालिसिस किया गया है। पार्टनर एंड Chief Commercial Officer for Talent Solutions Aon रूपांक चौधरी ने कहा, ‘‘भारत के फॉर्मल सेक्टर में सैलरी में बढ़ोतरी इकोनॉमिक लैंडस्केप में बदलाव को दर्शा रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में वृद्धि मजबूत है।’’
जानिए भारत के पड़ोसी देशों में सैलरी में बढ़ोतरी
भू-राजनीतिक तनाव के बीच प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक सैलरी में बढ़ोतरी भारत में जारी है। इसके बाद बांग्लादेश और इंडोनेशिया में 2024 में 7.3 प्रतिशत और 6.5 प्रतिशत औसत वेतन वृद्धि हुई है। सर्वेक्षण में पता चला कि नौकरी छोड़ने की दर 2022 के 21.4 प्रतिशत से गिरकर 2023 में 18.7 प्रतिशत हो गई। वित्तीय संस्थानों, इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव और Life Sciences में सबसे अधिक वेतनवृद्धि की संभावना है।