Get App

Salary Increase: भारत में 2024 में 9.5 प्रतिशत बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी, सर्वे में सामने आईं शानदार डिटेल्स

Salary Increase: Global Professional Services Firm Aon plc ने एनुअल सर्वे रिपोर्ट रिलीज की। ये सर्वे सैलरी वृद्धि पर किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक भारतवासियों का वेतन 2024 में 9.5 प्रतिशत तक बढ़ने वाला है। बीते साल की अनुमानित सैलरी वृद्धि 9.7 प्रतिशत से ये कम है। जानिए बांग्लादेश में क्या है सैलरी में बढ़ोतरी का दर-

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2024 पर 12:18 PM
Salary Increase: भारत में 2024 में 9.5 प्रतिशत बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी, सर्वे में सामने आईं शानदार डिटेल्स
Salary Annual Increase रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सैलरी में होगी 9.5 प्रतिशत वृद्धि

Salary Increase: जब बात आती है सैलरी (Salary) की तो ज्यादातर लोग भारत छोड़ बाहर के देशों का रुख करना पसंद करते हैं।  ऐसे में Global Professional Services Firm Aon plc ने भारतीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफे को लेकर सर्वे शेयर किया है। सर्वे के मुताबिक भारत में इस साल कर्मचारियों (Employee Salary) के वेतन में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।  हालांकि ये आंकड़ा 2023 की 9.7 प्रतिशत बढ़ी सैलरी (Expected Salary) से थोड़ा कम है। Global Professional Services Firm Aon plc के एनुअल वेतनवृद्धि और टर्नओवर सर्वे 2023-24 के अनुसार, वैश्विक महामारी के बाद 2022 में भारत में वेतन वृद्धि 10 प्रतिशत से कम पर स्थिर है।

Salary में वृद्धि देश की इकोनॉमी में बदलाव को दर्शाती है

सर्वे में करीब 45 इंडस्ट्रीज की 1,414 कंपनियों के आंकड़ों का एनालिसिस किया गया है।  पार्टनर एंड Chief Commercial Officer for Talent Solutions Aon रूपांक चौधरी ने कहा, ‘‘भारत के फॉर्मल सेक्टर में सैलरी में बढ़ोतरी इकोनॉमिक लैंडस्केप में बदलाव को दर्शा रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में वृद्धि मजबूत है।’’

जॉब बदलने पर सैलरी में 20% से ज्यादा की बढ़ोतरी चाहते हैं एंप्लॉयीज: रिपोर्ट

अपनी सैलरी के साथ कमाए साइड इनकम, जानें निवेश का ये फॉर्मूला

जानिए भारत के पड़ोसी देशों में सैलरी में बढ़ोतरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें