Sambhal Mosque Row: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि संभल में मुगलकालीन जामा मस्जिद के पास विवादित कुआं सार्वजनिक जमीन पर स्थित है। यहां तक कि योगी सरकार की तरफ से यही कहा गया है कि विवादित धार्मिक स्थल भी सरकारी जमीन पर बनी है। शीर्ष अदालत के 10 जनवरी के निर्देश के बाद चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ के समक्ष स्थिति रिपोर्ट दायर की गई।
