Sargam Koushal: खत्म हुआ 21 साल का लंबा इंतजार, सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब, इमोशनल वीडियो वायरल

Mrs World 2022: सोशल मीडिया पर ताज पहननते हुए सरगम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सभी देशवासी देश का मान बढ़ाने के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। इससे पहले ये खिताब 2001 में अदिति गोवित्रिकर ने जीता था। वह एक टीचर के रूप में काम करती हैं। उनके पति इंडियन नेवी में काम करते हैं

अपडेटेड Dec 18, 2022 पर 10:13 PM
Story continues below Advertisement
ब्यूटी क्वीन मूल रूप से जम्मू और कश्मीर की रहने वाली हैं

भारत ने 21 के लंबे इंतजार के बाद मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs World 2022) का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की सरगम कौशल (Sargam Koushal) ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है, जो 63 देशों की प्रतियोगियों के बीच विजेता बनी हैं। इसके साथ ही यह खिताब 21 साल बाद भारत लौटा है। इससे पहले ये खिताब 2001 में अदिति गोवित्रिकर (Aditi Govitrikar) ने जीता था। अब 21 साल बाद भारत में मिसेज वर्ल्ड क्राउन की वापसी हुई है।

मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट का आयोजन अमेरिका (US) में किया गया था। सोशल मीडिया पर ताज पहननते हुए सरगम का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये लम्हा हर भारतीय के लिए बेहद खुशनुमा और इमोशनल भरा रहा।

अमेरिका की मिसेज वर्ल्ड 2021 शायलिन फोर्ड ने शनिवार शाम वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई की कौशल को ताज पहनाया। मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप और उसके बाद मिसेज कनाडा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया।


ब्यूटी क्वीन मूल रूप से जम्मू और कश्मीर की रहने वाली हैं। वह विजाग में एक टीचर के रूप में काम करती हैं। उनके पति इंडियन नेवी में काम करते हैं।

ये भी पढ़ें- Video: SpiceJet के पायलट ने शायराना अंदाज में अनाउंसमेंट कर जीता यात्रियों का दिल, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर विजेता की घोषणा की। पोस्ट में कहा गया, ‘‘लंबा इंतजार खत्म हो गया है, 21 साल बाद हमारे पास खिताब वापस आ गया है।’’ कार्यक्रम के बाद एक वीडियो में जम्मू कश्मीर की रहने वालीं मिसेज वर्ल्ड ने कहा, ‘‘हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।’’

आखिरी बार किसी भारतीय ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब 2001 में जीता था। 2001 में डॉ अदिति गोवित्रिकर (Dr Aditi Govitrikar) को मिसेज वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। इस बार उन्होंने मिसेज इंडिया इंक 2022-23 के लिए जज के रूप में काम किया है।

साल 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं अदाकारा-मॉडल अदिति गोवित्रिकर ने भी मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता के असत्यापित पेज पर एक बधाई संदेश साझा किया। सरगम कौशल को टैग करते हुए गोवित्रिकर ने लिखा, ‘‘बहुत खुश हूं…सफर का हिस्सा बनने के लिए हार्दिक बधाई कौशल। ताज 21 साल बाद वापस आया है।’’

अंतिम दौर के लिए, कौशल ने भावना राव द्वारा डिजाइन किया गया एक गुलाबी स्लिट चमकदार गाउन पहना था और प्रतियोगिता विशेषज्ञ और मॉडल एलेसिया राउत ने उनका मार्गदर्शन किया था। मिसेज वर्ल्ड विवाहित महिलाओं के लिए पहली सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसे 1984 में शुरू किया गया था।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Dec 18, 2022 9:50 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।