Get App

Sargam Koushal: खत्म हुआ 21 साल का लंबा इंतजार, सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब, इमोशनल वीडियो वायरल

Mrs World 2022: सोशल मीडिया पर ताज पहननते हुए सरगम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सभी देशवासी देश का मान बढ़ाने के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। इससे पहले ये खिताब 2001 में अदिति गोवित्रिकर ने जीता था। वह एक टीचर के रूप में काम करती हैं। उनके पति इंडियन नेवी में काम करते हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Dec 18, 2022 पर 10:13 PM
Sargam Koushal: खत्म हुआ 21 साल का लंबा इंतजार, सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब, इमोशनल वीडियो वायरल
ब्यूटी क्वीन मूल रूप से जम्मू और कश्मीर की रहने वाली हैं

भारत ने 21 के लंबे इंतजार के बाद मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs World 2022) का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की सरगम कौशल (Sargam Koushal) ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है, जो 63 देशों की प्रतियोगियों के बीच विजेता बनी हैं। इसके साथ ही यह खिताब 21 साल बाद भारत लौटा है। इससे पहले ये खिताब 2001 में अदिति गोवित्रिकर (Aditi Govitrikar) ने जीता था। अब 21 साल बाद भारत में मिसेज वर्ल्ड क्राउन की वापसी हुई है।

मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट का आयोजन अमेरिका (US) में किया गया था। सोशल मीडिया पर ताज पहननते हुए सरगम का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये लम्हा हर भारतीय के लिए बेहद खुशनुमा और इमोशनल भरा रहा।

अमेरिका की मिसेज वर्ल्ड 2021 शायलिन फोर्ड ने शनिवार शाम वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई की कौशल को ताज पहनाया। मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप और उसके बाद मिसेज कनाडा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया।

ब्यूटी क्वीन मूल रूप से जम्मू और कश्मीर की रहने वाली हैं। वह विजाग में एक टीचर के रूप में काम करती हैं। उनके पति इंडियन नेवी में काम करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें