Sawan Rules for Eating: सावन के महीने में इन चीजों का कभी न करें सेवन, बिगड़ सकती है तबियत

Sawan Rules for Eating: सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। आयुर्वेद के हिसाब से सावन के महीने में कई चीजों के खाने-पीने पर रोक लगाई गई है। इस महीने हरी सब्जियां, दूध, दही का सेवन करने से मना किया जाता है। इतना ही नहीं रायता, कढ़ी जैसी चीजें भी खाने के लिए मनाही रहती है

अपडेटेड Jul 09, 2023 पर 3:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sawan Rules for Eating: सावन का महीना पवित्र माना जाता है। इसलिए नॉनवेज का सेवन कभी नहीं करना चाहिए

Sawan Rules for Eating: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और मां पार्वती की शक्ति को समर्पित है। अधिकमास या मलमास की वजह से इस बार सावन दो महीने तक रनहे वाला बै। यह 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक रहेगा। साथ ही इस बार सावन के सोमवार की संख्या भी बढ़कर आठ हो गई है। इस महीने पूजा पाठ से जुड़े नियमों का पालन करने के अलावा खाने-पीने में भी कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये चीजें आपको बीमार कर सकती हैं। ऐसी मान्‍यता है कि सावन के महीने में हरी सब्जियां खाना अशुभ रहता है।

इसके पीछे धार्मिक कारण भी माना गया है और वैज्ञानिक तर्क भी इसका समर्थन करते हैं। आइए जानते हैं सावन के महीने में किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? अगर हम सेवन कर लें तो सेहत पर क्या असर पड़ेगा ?

सावन के महीने में हरी पत्तेदार सब्जियों का न करें सेवन


सावन के महीने में हरी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस महीने में हरी पत्तेदार सब्जियो में पित्‍त बढ़ाने वाले तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। जो कि पाचन में समस्‍या पैदा करते हैं। दूसरी तरफ सावन में बारिश अधिक होती है और अधिक बारिश होने पर हरे साग में कीट पतंतों की संख्‍या बढ़ जाती है। यह आपको दिखाई नहीं देते हैं और आपके पेट में चले जाते हैं। ऐसे में उन्‍हें खाना अच्‍छा नहीं माना जाता है। सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए सावन में जहां तक हो सके हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Diabetes Symptoms: सुबह-सुबह दिखते हैं ये लक्षण, हो सकते हैं डायबिटीज के संकेत फौरन हो जाएं अलर्ट

सावन के महीने में दही खाने पर मनाही

सावन के महीने में पहले से ही नमी और ठंडक रहती है। दही की तासीर भी ठंडी होती है। ऐसे में दही का सेवन करने से आपको सर्दी जुकाम की समस्‍या हो सकती है। लिहाजा सावन के महीने में कोशिश करें कि दही, छाछ का सेवन न करना पड़े। इस महीने में दूध और पनीर से बनी चीजों से भी दूरी बना लेनी चाहिए।

सावन के महीने में नॉनवेज को करें नो

सावन के महीने में नॉनवेज का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। वहीं दूसरी वजह यह है कि अगर आप इस महीने नॉनवेज खाते हैं तो उसका डाइजेशन का स्लो हो जाता है। से में आपको पेट से जुड़ी कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।