उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के पहले इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush Jain) के घर पर DGGI अहमदाबाद ने छापा मारा था। इस छापे में जैन के घर से 197 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। जो कि बैंक में जमा हैं। अब इन रुपयों पर बैंक हर घंटे 7421 रुपये के हिसाब से ब्याज चुका रहा है। जैन पर DGGI का केस चल रहा है। पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज के घर से बरामद रुपयों को DGGI ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में जमा कराया था। ये रकम 95 बड़े बक्सों में भर के जमा कराई गई थी।
