Sciatica: साइटिका का दर्द हो सकता है गंभीर, जानिए कैसे करें बचाव

Sciatica: कमर से लेकर पैरों तक तेज दर्द या जलन महसूस होती है, तो यह साइटिका या साइटिका की समस्या हो सकती है। साइटिका का दर्द बहुत आम है। साइटिका एक नस होती है जो कूल्हे से लेकर पैर के पिछले हिस्से से होते हुए एडी तक जाती है। हाल ही में ब्रिटिश सिंगर एडेल एक शो के दौरान अचानक गिर गई थी

अपडेटेड Aug 29, 2023 पर 10:52 AM
Story continues below Advertisement
Sciatica: साइटिका नसों का दर्द है जो कि कई बार दर्दनाक हो जाता है। ऐसे में दवाओं के साथ कुछ देसी उपाय राहत दिला सकते हैं।

Sciatica: साइटिका का तेज दर्द बहुत ही मुश्किल और असहनीय होता है। यह दर्द अचानक से शुरू होता है और कुछ समय तक महसूस होता है। लेकिन इस दर्द की अवधि कम होने के बावजूद इसकी तीव्रत काफी अधिक होती है। हाल ही में मशहूर ब्रिटिश सिंगर और गीतकार एडेल ने अपनी इस बीमारी का खुलासा किया है। लास वेगास में एक शो के दौरान वो मंच के पीछे गिर गई थी। डेल ने बताया कि साइटिका की वजह से उनका हिलना-डुलना भी बंद हो गया था। बता दें कि साइटिका एक नस होती है जो कूल्हे से लेकर पैर के पिछले हिस्से से होते हुए एडी तक जाती है।

साइटिका से पीड़ित लोगों को कमर से लेकर कूल्हों और पैरों तक बहुत तेज दर्द, जलन, और सुन्न होने की समस्या होने लगती है। साइटिका के दर्द की समस्या आमतौर पर अधिक उम्र वाले लोगों में होती है। इस समस्या के होने का खतरा धूम्रपान, मोटापा, जेनेटिक्स, खराब लाइफ़स्टाइल ,भारी वजन उठाने वाले लोगों में ज्यादा होता है। इस समस्या से बचने के लिए इसके लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है। ताकि समय रहते इसका इलाज किया जा सके।

किस वजह से होता है साइटिका दर्द?


साइटिका नर्व रीढ़ की हड्डी से शुरू होकर कूल्हों से लेकर आपके पैरों तक जाती है। यह मानव शरीर की सबसे महत्वपूर्ण तंत्रिकाओं में से एक है। आमतौर पर यह दर्द लोगों को 30 साल के बाद ही होता है। यूं तो साइटिका पेन एक अस्थाई दर्द ही है जो खुद भी ठीक हो जाता है और इसके लिए दवा और कुछ उपायों की आवश्यकता भी हो सकती है। साइटिका नर्व में हुई समस्या से जूझ रहे मरीजों को कमर दर्द, पैरों में सुन्नपन आ जाना या दर्द अनुभव होता है। साइटिका को कटिस्नायुशूल के नाम से भी जाना जाता है। साइटिका से पीड़ित व्यक्ति को पैर में एक तरफ तेज,चुभने वाला तेज दर्द हो सकता है। बहुत कम मामलों में ऐसा देखा गया है कि पीड़ित व्यक्ति के दोनों पैरों में साइटिका का दर्द महसूस हो। इसी तरह कभी दाएं पैर तो कभी बाएं पैर में भी दर्द महसूस हो सकता है।

Diabetes: पीपल की छाल Blood Sugar के मरीजों के लिए है अमृत, ऐसे करें सेवन

साइटिका से बचाव के घरेलू उपाय

साइटिका में लगाएं हरसिंगार का तेल

साइटिका में हरसिंगार का तेल लगाना फायदेमंद माना जाता है। आपको करना ये है कि हरसिंगार के फूल और पत्तों को लें। फिर इसे लौंग व सरसों तेल के साथ पका लें। फिर इस तेल को दर्द वाली जगह पर लगाएं। ये आपकी सूजन कम करने के साथ दर्द से भी आराम मिलेगा।

लहसुन से करें साइटिका का उपचार

लहसुन में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो साइटिका नर्व की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए पिसे हुए लहसुन को दूध और पानी में मिलाकर उबालें, गुनगुना होने पर स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिलाएं। इसका सेवन दिन में दो बार कर सकते हैं।

अदरक से करें साइटिका का इलाज

अदरक में दर्द निवारक गुण होने के कारण यह साइटिका की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए अदरक तेल और ऑलिव ऑयल को मिलाकर दर्द वाली जगह पर मालिश करें।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Aug 29, 2023 10:49 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।