Seema Haider: यूपी ATS ने पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से लगातार दूसरे दिन की पूछताछ, ISI जासूस होने का शक

Seema Haider: सीमा हैदर के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से कनेक्शन के शक में जांच चल रही है। उत्तर प्रदेश ATS की टीम मंगलवार को फिर से सीमा हैदर, उसके प्रेमी सचिन और सचिन के पिता नेत्रपाल सिंह को पूछताछ के लिए अपने साल लेकर गई। नोएडा के सेक्टर 58 इलाके में उत्तर प्रदेश पुलिस की पूछताछ चल रही है। सोमवार को भी ATS ने सीमा, सचिन और उसके पिता से करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी

अपडेटेड Jul 18, 2023 पर 2:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Seema Haider: यूपी ATS सीमा से पाकिस्तान, दुबई और नेपाल में उसके कथित संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है

Seema Haider-Sachin Meena Love Story: उत्तर प्रदेश पुलिस के एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) ने मंगलवार को पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। सीमा मई महीने में अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी और अब ग्रेटर नोएडा में अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा (Sachin Meena) के साथ रह रही है। एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि ATS सीमा के साथी सचिन को भी पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है। यूपी ATS ने पहली बार सोमवार को सीमा और सचिन से नोएडा स्थित अपने कार्यालय में पूछताछ की थी और देर रात दोनों को घर भेज दिया था। सीमा हैदर के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से कनेक्शन के शक में जांच चल रही है।

इंडिया टुडे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश ATS की टीम मंगलवार को फिर से पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर, उसके प्रेमी सचिन और सचिन के पिता नेत्रपाल सिंह को पूछताछ के लिए ले गई। नोएडा के सेक्टर 58 इलाके में उत्तर प्रदेश पुलिस की पूछताछ चल रही है। सोमवार को ATS ने सीमा, सचिन और उसके पिता से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की थी।

पाकिस्तानी सेना और पाक की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के साथ उसके संभावित संबंधों को लेकर सीमा हैदर ATS और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के रडार पर है। सीमा हैदर का जो मोबाइल डेटा पहले डिलीट किया गया था, उसे फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।


पाकिस्तानी सेना से जुड़े हैं चाचा और भाई

रिपोर्ट के अनुसार, सीमा के मोबाइल डेटा से संवेदनशील मामलों पर महत्वपूर्ण डिटेल्स सामने आ सकते हैं, क्योंकि उसके चाचा और भाई पाकिस्तानी सेना से जुड़े हुए हैं। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 30 वर्षीय सीमा और 22 वर्षीय सचिन को 4 जुलाई को गिरफ्तार किया था, लेकिन 7 जुलाई को एक अदालत ने दोनों को जमानत दे दी थी।

हो सकती है गिरफ्तार

सीमा हैदर की गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि सीमा हैदर के फोन कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है। पाकिस्तान से दुबई, फिर नेपाल और वहां से ग्रेटर नोएडा आने के मसले की जांच में जुटी ATS की कार्रवाई के बाद हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ATS सीमा से पाकिस्तान, दुबई और नेपाल में उसके कथित संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- NDA Meeting: विपक्षी एकता के जवाब में BJP का शक्ति प्रदर्शन आज, एनडीए की बैठक में शामिल होंगे 38 दल

अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि सीमा ने पाकिस्तान से दुबई तक की उड़ान कैसे भरी और फिर अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा की यात्रा के लिए काठमांडू कैसे आई। रिपोर्टों में कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिक और उसके बच्चों के पासपोर्ट पाकिस्तान उच्चायोग को भेज दिए गए हैं। सीमा और सचिन मीणा 2019 में पबजी खेलने के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए। इसके बाद दो चिर-प्रतिद्वंद्वी देशों में 1,300 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर रह रहे इन दोनों के बीच एक नाटकीय प्रेम कहानी शुरू हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।