Seema Haider-Sachin Meena Love Story: उत्तर प्रदेश पुलिस के एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) ने मंगलवार को पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। सीमा मई महीने में अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी और अब ग्रेटर नोएडा में अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा (Sachin Meena) के साथ रह रही है। एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि ATS सीमा के साथी सचिन को भी पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है। यूपी ATS ने पहली बार सोमवार को सीमा और सचिन से नोएडा स्थित अपने कार्यालय में पूछताछ की थी और देर रात दोनों को घर भेज दिया था। सीमा हैदर के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से कनेक्शन के शक में जांच चल रही है।
