बिजनेस रियल्टी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के जरिए कंपनियों को निवेशक खोजने में सहूलियत होती है और अच्छे प्रोजेक्ट में शार्क टैंक के जज पैसे भी लगाते हैं। अब तक इसके दो सीजन आ चुके हैं और पहले सीजन में शार्क टैंक की जज और एमक्योर फार्मा (Emcure Pharma) की एग्जेक्यूटिव डायरेरक्टर नमिता थापर ने जिस एक कंपनी में पैसे लगाए थे, उसकी कारोबारी सेहत के बारे में रविवार को अपडेट दिया। उन्होंने एक अंडरवियर ब्रांड बमर (Bummer) में पैसे लगाए थे।
