यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सेक्सिज्म या लिंगभेद अभी भी कॉरपोरेट वर्ल्ड में बना हुआ है। यहां तक कि विनीता सिंह जैसी सफल आंत्रप्रेन्योर्स को भी अपने करियर में इसका सामना करना पड़ा है। रियल्टी शो 'शॉर्ट टैंक इंडिया (Shark Tank India)' की जज और शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनिता सिंह (Vineeta Singh) हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के शो 'वॉट वीमेन वॉन्ट' के एक एपिसोड में आई थी। इस दौरान करीना कपूर के साथ बातचीत में उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों की उन वाकयों के बारे में बताया, जहां उन्हें सेक्सिज्म या लिंगभेद का सामना करना पड़ा।
विनिता सिंह ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें एक नौकरी पाने के लिए अलग तरह से कपड़े पहनने के लिए कहा गया था। आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थाओं से पढ़ाई करने वाली विनिता ने उस वक्त इन निर्देशों का पालन किया क्योंकि वह नौकरी पाना चाहती थीं। हालांकि अब उनका कहना है कि अगर ऐसा फिर से होता है तो वह इस तरह की मांग पर आपत्ति जताएंगी।
विनिता ने बताया कि कैसे उन्होंने आईटीसी में इंटर्नशिप के दौरान काम करते हुए अपनी मां को फोन किया और रातोंरात अपनी अलमारी को बड़े साइज वाले पुरुषों की शर्ट में बदल दिया, ताकि सिर्फ कपड़े की वजह से उनके हाथ से नौकरी न चली जाए।
विनिता ने बताा, "जब मैं आईटीसी में इंटर्नशिप कर रहा थी, तब एक बार मुझसे कहा गया कि मैं फैक्ट्री में जो जींस और टाइट टॉप पहन कर आती हूं, वे ठीक नहीं हैं। इसलिए मुझे याद है कि मैंने रातोंरात अपनी मां को बड़े साइज वाले पुरुषों के शर्ट के साथ दिल्ली से सहारनपुर बुलाया था। अपनी 2 महीने की इंटर्नशिप के दौरान मैंने हर दिन उन ओवरसाइज पुरुष शर्ट को पहना क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि सिर्फ इस कॉरण से मुझे जॉब ऑफर न मिले।"
विनिता ने आगे यह भी बताया कि एक निवेशक ने उनसे कहा था कि वे महिला फाउंडरों वाली कंपनियों में निवेश नहीं करते हैं और उन्हें फंडिंग तभी मिलेगी, जब वे अपने पति को भी बिजनेस में शामिल करेंगी। यह लैंगिक भेदभाव का एक साफ उदाहरण है और यह सुनना निराशाजनक है कि आज के समाज में अभी भी ऐसा होता है।
उन्होंने कहा, "मुझे कई तरह के लैंगिंक भेदभाव का सामना करना पड़ा है। आप इसे ही ले लीजिए कि मुझसे कहा गया कि हम महिला फाउंडरों की कंपनियों में पैसा नहीं लगाता है। इसलिए जब आपने पति को कंपनी में लाएंगी, तभी आपको चेक मिलेगा।"
विनिता सिंह को रियलिटी 'शार्क टैंक इंडिया' के शॉर्क के रूप में काफी लोकप्रियता मिली है। इस शो में उनके अलावा अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, नमिता थापर और पीयूष बंसल भी शार्क हैं। हाल ही में इस शो का दूसरा सीजन खत्म हुआ है। यह शो नए उद्यमियों को संभावित निवेशकों के सामने अपने बिजनेस आइडिया रखने और उनसे फंडिंग पाने का प्लेटफॉर्म मुहैया कराता है।
विनिता सिंह और करीना कपूर खान के बीच बातचीत को आप नीचे देख सकते हैं-