Get App

'ड्रेस कोड और पति को बिजनेस में लाना': जब 'शॉर्क टैक इंडिया' की जज विनिता सिंह को करना पड़ा सेक्सिज्म का सामना

रियल्टी शो 'शॉर्ट टैंक इंडिया' की जज विनिता सिंह ने हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ एक बातचीत में बताया कि कैसे करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें सेक्सिज्म यानी लिंगभेद का सामना करना पड़ा था। विनिता ने बताया कि एक निवेशक ने उनसे कहा था कि वे महिला फाउंडरों वाली कंपनियों में निवेश नहीं करते हैं और उन्हें फंडिंग तभी मिलेगी, जब वे अपने पति को बिजनेस में शामिल करेंगी

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 15, 2023 पर 8:23 PM
'ड्रेस कोड और पति को बिजनेस में लाना': जब 'शॉर्क टैक इंडिया' की जज विनिता सिंह को करना पड़ा सेक्सिज्म का सामना
विनिता सिंह, रियल्टी शो 'शॉर्ट टैंक इंडिया' की जज और शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सेक्सिज्म या लिंगभेद अभी भी कॉरपोरेट वर्ल्ड में बना हुआ है। यहां तक कि विनीता सिंह जैसी सफल आंत्रप्रेन्योर्स को भी अपने करियर में इसका सामना करना पड़ा है। रियल्टी शो 'शॉर्ट टैंक इंडिया (Shark Tank India)' की जज और शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनिता सिंह (Vineeta Singh) हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के शो 'वॉट वीमेन वॉन्ट' के एक एपिसोड में आई थी। इस दौरान करीना कपूर के साथ बातचीत में उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों की उन वाकयों के बारे में बताया, जहां उन्हें सेक्सिज्म या लिंगभेद का सामना करना पड़ा।

विनिता सिंह ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें एक नौकरी पाने के लिए अलग तरह से कपड़े पहनने के लिए कहा गया था। आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थाओं से पढ़ाई करने वाली विनिता ने उस वक्त इन निर्देशों का पालन किया क्योंकि वह नौकरी पाना चाहती थीं। हालांकि अब उनका कहना है कि अगर ऐसा फिर से होता है तो वह इस तरह की मांग पर आपत्ति जताएंगी।

विनिता ने बताया कि कैसे उन्होंने आईटीसी में इंटर्नशिप के दौरान काम करते हुए अपनी मां को फोन किया और रातोंरात अपनी अलमारी को बड़े साइज वाले पुरुषों की शर्ट में बदल दिया, ताकि सिर्फ कपड़े की वजह से उनके हाथ से नौकरी न चली जाए।

विनिता ने बताा, "जब मैं आईटीसी में इंटर्नशिप कर रहा थी, तब एक बार मुझसे कहा गया कि मैं फैक्ट्री में जो जींस और टाइट टॉप पहन कर आती हूं, वे ठीक नहीं हैं। इसलिए मुझे याद है कि मैंने रातोंरात अपनी मां को बड़े साइज वाले पुरुषों के शर्ट के साथ दिल्ली से सहारनपुर बुलाया था। अपनी 2 महीने की इंटर्नशिप के दौरान मैंने हर दिन उन ओवरसाइज पुरुष शर्ट को पहना क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि सिर्फ इस कॉरण से मुझे जॉब ऑफर न मिले।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें