शेख हसीना ने गाजियाबाद में की शॉपिंग, जानिए क्या-क्या खरीदा सामान

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपनी बहन के साथ गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में रुकी हुई हैं। इस बीच वो गाजियाबाद में शॉपिंग करने गई। जहां उन्होंने जरूरी सामान खरीदे हैं। उन्होंने इंडियन करेंसी में पेमेंट किया। इस दौरान उनके पास इंडियन करेंसी कम पड़ गई तो बांग्लादेशी करेंसी दी। हालांकि उन्होंने पूरा पेमेंट किया

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 3:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शेख हसीना ने अपनी बहन के साथ हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर बने शॉपिंग कांप्लेक्स पर खरीदारी की

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना इस्तीफा देने के बाद गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर रुकी हुई हैं। वो अपनी बहन के साथ रुकी हुई हैं। शेख हसीना की यह दूसरी रात सेफ हाउस में कटी। बांग्‍लादेश से निकलने के बाद वो अपने साथ ज्यादा सामान नहीं ला सकी थीं। वह सिर्फ 4 सूटकेस और 2 बैग ही लेकर आई थीं। अब खबर आ रही है कि उन्होंने हिंडन एयरबेस में शॉपिंग की है और जरूरत का कुछ सामान खरीदा है। शॉपिंग के दौरान उन्होंने इंडियन करेंसी और बांग्लादेशी करेंसी में पेमेंट किया है।

शेख हसीना को लेकर बांग्लादेश की तरफ से बड़ी मांग कर दी गई है। बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष एएम महबूब उद्दीन खोकोन ने भारत शेख हसीना को गिरफ्तार कर वापस बांग्लादेश भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं और शेख हसीना को वापस भेज दिया जाए।

शेख हसीना ने गाजियाबाद में क्या –क्या खरीदा


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी बहन और अपने लिए हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर बने शॉपिंग कांप्लेक्स से जरूरी सामान की खरीदारी की है। उन्‍होंने यहां अपने और अपनी बहन के लिए कपड़े खरीदे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हसीना ने 30,000 रुपये की खरीदारी की है। उन्होंने पेमेंट इंडियन करेंसी में किया, लेकिन कुछ पैसे कम पड़ गए। ऐसे में उन्होंने बांग्लादेशी करेंसी का इस्तेमाल किया। हालांकि उन्होंने पूरा पेमेंट किया है।

शेख हसीना यूके जा सकती हैं

दरअसल, शेख हसीना अभी भी हिंडन एयरबेस पर मौजूद हैं। अभी तक किसी तरह की हलचल भी नहीं है। जानकारी मिल रही हैं कि वह यूके जाने की कोशिश में हैं। एंबेसी की दो गाड़ी कल (6 अगस्त) वहां पहुंची थी। जिसमें अनुमान लगाया गया था कि शेख हसीना को दिल्ली शिफ्ट करने के लिए ये गाड़ियां पहुंची थी।

बांग्लादेश में क्यों फैली है हिंसा?

बता दें कि बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन की वजह से सैंकड़ों लोगों की जान चली गई है। देश में छात्रों का विरोध प्रदर्शन पिछले महीने एक विवादास्पद नौकरी आरक्षण योजना के खिलाफ शुरू हुआ था। यह प्रदर्शन अब सरकार विरोधी आंदोलन में बदल गया है। साल 1971 के मुक्ति संग्राम में भाग लेने वालों के परिवारों के लिए सिविल सेवा नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण का प्रावधान इस विवादास्पद आरक्षण व्यवस्था के तहत किया गया था। इसी का विरोध हो रहा है।

Bangladesh Unrest: ढाका में भारतीय उच्चायोग से भारत लौट रहे हैं कर्मचारी, बांग्लादेश में अभी भी हालात खराब

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।