महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में दिल दहला देने वाला हादसा, कंटेनर से टकराई मिनी बस, 12 लोगों की हुई मौत

न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक एक अधिकारी के हवाले से बताया कि निजी बस में 35 यात्री सवार थे। हादसा छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में रात करीब 12.30 बजे हुआ, जब बस बुलढाणा सैलानी बाबा दरगाह से नासिक लौट रही थी। अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से बस पीछे से कंटेनर से टकरा गई

अपडेटेड Oct 15, 2023 पर 1:48 PM
Story continues below Advertisement
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले एक दिल दहला देने वाले रोड एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। इस रोड एक्सीडेंट में कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की खबर है

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले एक दिल दहला देने वाले रोड एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। इस रोड एक्सीडेंट में कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह दुर्घटना कथित तौर पर रविवार आधी रात के आसपास हुई जब समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक मिनी बस एक कंटेनर से टकरा गई। छत्रपति संभाजीनगर जिले को इससे पहले औरंगाबाद के नाम के नाम से जाना जाता था। अभी कुछ दिनों पहले ही इसका नाम बदल कर छत्रपति संभाजीनगर किया गया था। इस भयानक सड़क हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर भी है।

बस में सवार थे इतने यात्री

न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक एक अधिकारी के हवाले से बताया कि निजी बस में 35 यात्री सवार थे। हादसा छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में रात करीब 12.30 बजे हुआ, जब बस बुलढाणा सैलानी बाबा दरगाह से नासिक लौट रही थी। अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से बस पीछे से कंटेनर से टकरा गई। 12 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की थी। अधिकारी ने कहा कि 23 अन्य को चोटें आईं और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर जैकलीन के लिए नवरात्रि में रखेगा नौ दिनों का उपवास, जेल से अभिनेत्री के लिए लिखा खत | Moneycontrol Hindi


मृतक व्यक्तियों के परिवार के लिए हुआ मुआवजे का ऐलान

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और हर एक घायल व्यक्ति के लिए 50,000 रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया। वहीं PMO की तरफ से एक ट्वीट करते हुए लिखा गया कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दुर्घटना के कारण लोगों की मौत से दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।' मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी पीड़ितों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। सीएमओ ने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।