मध्य प्रदेश के इंदौर (Madhya Pradesh Indore) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पालतू कुत्तों को लेकर हुई बहस के बाद एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसियों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इंदौर में पालतू कुत्तों के झगड़े में गुरुवार देर रात एक बैंक के सुरक्षा गार्ड की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य व्यक्ति घायल हो गए। बैंक ऑफ बड़ौदा की एक स्थानीय ब्रांच में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात राजपाल राजावत ने पालतू कुत्तों के झगड़ने के विवाद में खजराना थाना क्षेत्र में गुरुवार देर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलीबारी की। गोलीबारी में विमल (35) और राहुल वर्मा (28) की मौत हो गई, जबकि छह घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
