Shraddha Walkar murder case: दिल्ली में 35 टुकड़े होने वाली श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर का मुंबई में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा के पिता की हार्ट अटैक से मौत हुई है। वह मुंबई से सटे वसई इलाके में रहते थे। विकास वालकर के करीबी लोगों के मुताबिक, हार्ट अटैक आने से उनका निधन हुआ। वह लंबे समय से डिप्रेशन में थे, क्योंकि उन्हें अभी तक अपनी बेटी श्रद्धा की अस्थियां नहीं मिली थीं। उनकी आखिरी ख्वाहिश थी कि वह अपनी बेटी की अस्थियों का अंतिम संस्कार करें। हालांकि, कोर्ट में श्रद्धा केस की सुनवाई लंबित होने की वजह से अस्थियां नहीं मिल पाई हैं।
