India vs New Zealand T20 Cricket Match: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) इन दिनों न्यूजीलैंड (New Zealand) दौरे पर गए हुए हैं। न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन को आराम दिया गया है। उनकी गैर मौजूदगी में शुभमन गिल, उमरान मलिक, ईशान किशन और संजू सैमसन को मौका दिया गया है। गिल को पहली बार टी20 टीम में जगह दी गई है और वो टी20 सीरीज (IND vs NZ T20I Series) में कीवी टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
