Credit Cards

नागराज और भैंस के बीच छिड़ी जंग, भैंस के इस दांव से सांप रह गया सन्न, यहां देखें वीडियो

Buffalo Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सांप गलती से भैंस के तबेले में घुस जाता है। इसके बाद भैंस को देखते ही सांप अपनी पोजीशन लेते हुए फन फैला लेता है। भैंस की जीभ पर सांप अपने फन से वार भी करता है। इस बीच भैंस के एक दांव से सांप सन्न रह गया

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 12:26 PM
Story continues below Advertisement
Buffalo Viral Video: भैंस और सांप दोनों निडर हैं। दोनों को एक दूसरे से बिल्कुल भी खतरा महसूस नहीं हो रहा है।

दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सांप के नाम से थर-थर कांपने लगते हैं। मौत के घाट उतार देने वाले जहर से भरे इन रेंगने वाले जीवों से इंसान तो इंसान जंगल के जंगली जानवर भी खौफ खाते हैं। कहा जाता है कि एक बार सांप अगर भड़क गया तो फिर अपने शिकार की हालत पतली कर देता है। वहीं सोशल मीडिया में सांप से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया में सांप और भैंस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।

बता दें कि भैंस काफी गुस्सैल जानवर माने जाते हैं। लेकिन इस वीडियो में सांप और भैंस का जब आमना-सामना होता है तो दोनों का ही अलग रूप देखने को मिलता है। भैंस के तबेले में गलती से सांप घुस गया है। वीडियो देखते ही लग रहा है कि कुछ बड़ा हमला होने वाला है। लेकिन बाद में दानों शांत हो जाते हैं।

भैंस के इस दांव से पलटा पासा


दरअसल, इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @itz__akhil__5k नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, सांप और भैंस का जब आमना-सामना होता है, तो दोनों का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप फन फैलाकर भैंस के सामने बैठ गया। ऐसे में लगा रहा है कि अब भैंस और सांप के बीच जंग छिड़ने वाली है। सांप ने अपने फन से भैंस की जीभ पर वार भी किया। इसके बाद भैंस ने ऐसा पासा पलटा कि मामला पूरा उल्टा हो गया। भैंस सांप को बड़े प्यार से चाटने लगती है। उसे पुचकारती है। इसके बाद सांप का जोश ठंडा हो गया।कुल मिलाकर सांप पूरी तरह से ठंडा पड़ गया।

कैमरामैन की लग गई क्लास

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को देखकर यूजर्स भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा है- इतिहास गवाह है कैमरामैन ने आज तक किसी की मदद नहीं की है। दूसरे यूजर ने लिखा है- भाई आप हटा भी सकते थे। वीडियो नहीं बनाते भैंस बची या नहीं ये बताओ। तीसरे ने लिखा है- सांप ने काट लिया है बेचारी भैंस को पता नहीं बची या नहीं लोग इस तरह का विडियो क्यों बनाते हैं? वहीं इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।