Social Media Challenge: अमेरिका के मैसाचुसेट्स में रहने वाले एक 14 साल के लड़के की बीते शुक्रवार को मौत हो गई। वजह दुनिया का सबसे तीखा चिप्स बना। चिप्स बनाने वाली कंपनी के मुताबिक ये चिप्स सिर्फ एडल्ट्स के खाने के लिए ही बनाया गया था। फैमिली के मुताबिक चिप्स खाने के बाद लड़के की तबीयत बेहद खराब हुई और उसकी मौत हो गई। दरअसल लड़के ने सोशल मीडिया पर एक चैलेंज के चलते ये गलती की थी।
