बिजली से करंट लगना आम है, लेकिन कभी-कभी इंसान को छूने से झटका महसूस होना एक दिलचस्प अनुभव है। खासतौर पर सर्दियों में यह अधिक होता है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है, जादू नहीं। जब शरीर में इलेक्ट्रॉन्स की संख्या बढ़ती है, तो वह नेगेटिव चार्ज से भर जाता है। यह नेगेटिव चार्ज, किसी अन्य वस्तु या व्यक्ति के पॉजिटिव चार्ज को आकर्षित करता है। इस प्रक्रिया के दौरान ऊर्जा का आदान-प्रदान होता है, जिसे करंट के रूप में महसूस किया जाता है।सर्दियों में यह झटका अधिक इसलिए लगता है क्योंकि ठंडी और शुष्क हवा स्थैतिक चार्ज बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देती है।
