Statistics Ministry का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर ने हैंडल का नाम और फोटो बदलकर एलॉन मस्क का लगाया

इससे पहले करीब दो महीना पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था

अपडेटेड Mar 17, 2022 पर 3:15 PM
साइट का नाम बदलकर Elon Musk कर दिया गया है और डिस्प्ले की फोटो भी बदलकर टेस्ला के बॉस की लगा दी गई है।

भारत सरकार की सांख्यिकी एवं कार्यान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics and Programme Implementation) पर हैकर का हमला हो गया है। हैकर ने Statistics Ministry के ट्विटर हैंडल का नाम और डिस्पले पिक्चर बदल दी है। इस साइट का नाम बदलकर Elon Musk कर दिया गया है और डिस्प्ले की फोटो भी बदलकर टेस्ला के बॉस की लगा दी गई है।

इस अकाउंट के 40,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। करीब दो महीना पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था।

यूक्रेन क्राइसिस ने बढ़ाई श्रीलंका की मुश्किल, क्या ध्वस्त हो जाएगी इकोनॉमी?


इससे पहले दिसंबर 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट भी थोड़ी देर के लिए हैक हो गया था। हालांकि ट्विटर को इसकी जानकारी देने के बाद तुरंत अकाउंट को दुरुस्त कर लिया गया।

इस बीच एक फर्जी मेसेज चल रहा था कि  भारत Bitcoin को लीगल टेंडर बना रहा है। इसके साथ ये भी गलत खबर चली थी कि भारत सरकार ने डिजिटल करेंसी खरीदी है और नागरिकों में वितरित करने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।