Success Story: अगर मन में कोई लक्ष्य तय कर लिया जाए और मेहनत का रास्ता अपनाया जाए, तो तय लक्ष्य तक आसानी पहुंचा जा सकता है। इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। ऐसे ही संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission – UPSC) की परीक्षा को पास करना आसान नहीं है। देश में लाखों लोग इस परीक्षा को देते हैं। लेकिन सफलता मुट्ठी भर लोगों को ही मिल पाती है। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी IAS अफसर की। जिन्होंने अस्पताल में रहते हुए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी औरक अपने पहले ही प्रयास में सफलता का परचम फहराया है।
डॉ. अक्षिता गुप्ता ( Dr. Akshita Gupta) ने सिविल सेवा परीक्षा पास कर IAS बनने का अपना सपना पहली बार में पूरा कर लिया। गुप्ता ने साल 2020 में पहले ही प्रयास में 69वी रैंक हासिल कर IAS बनने का गौरव हासिल किया।
अक्षिता बताती हैं कि वो अस्पताल में 14 घंटे की नौकरी करने के साथ-साथ IAS की परीक्षा के लिए तैयारी करती थीं। वहां उन्हें जब भी 15 मिनट का ब्रेक मिलता, तब वे पढ़ाई कर लेती थीं। आप जानते ही हैं कि UPSC एग्जाम में ऑप्शनल सब्जेक्ट भी रहता है। ऐसे में उन्होंने इस विषय की तैयारी के लिए मास्टर ट्रिक अपनाई। उन्होंने ऐसे विषयों को चुना, जो उनके मेडिकल से संबंधित थे। इसके चलते उन्हें पढ़ाई करने में बहुत मदद मिली। उन्होंने सर्जरी और शरीर रचना जैसे टॉपिक्स को अच्छे से पढ़ा। गुप्ता ने आगे बताया कि सभी मेडिसिन की किताबें खरीद ली। UPSC के सिलेबस से संबंधित सभी पन्नों को फाड़ लिया। इन किताबों को फाड़ना उनके लिए दर्दनाक था, लेकिन वे जानती थी कि ये काम वे अच्छे के लिए कर रही हैं। उन्होंने उन सभी पन्नों को स्टेपल किया और उसके चैप्टर बना लिए। जिससे उन्हें पढ़ाई में आसानी हो गई।
IAS अक्षिता गुप्ता सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं। ट्विटर पर उनके 18,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनका अकाउंट देखकर पता चलता है कि उन्हें फोटोग्राफी का काफी शौक है। पंजाब कैडर में पोस्टेड डॉ. अक्षिता गुप्ता नेचर की खूबसूरत फोटोज़ शेयर करती रहती हैं।
अक्षिता गुप्ता मूल रूप से अंबाला की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई पूरी की। अक्षिता के परिवार में माता-पिता दोनों ही शिक्षक हैं। जबकि भाई ने आईआईटी बांबे से बीटेक किया है। IAS के इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया था कि आप अपने नाम का अर्थ बताएं। जबाव में अक्षिता ने कहा कि जो आसानी से न टूटे।