Get App

Win Lottery: 37 करोड़ की लॉटरी का विनर लापता, तीस सालों से लगातार हर महीने जीत रहा है लॉटरी

Lottery Winner: लॉटरी लगना सारा भाग्य का खेल है। लोग अकसर इसे जुए से खतरनाक बताते हैं। हाल ही में एक ऐसे आदमी की तलाश की जा रही है जो पिछले तीस सालों से एक भी लॉटरी नहीं हारा। ये आदमी हर महीने दस लाख रुपए जीतता रहा और अब तक कुल 37 करोड़ का मालिक बन गया है। अफसोस ये है कि इसने अभी तक एक भी टिकट क्लेम नहीं किया है। यूके की द नेशनल लॉटरी को इस आदमी की तलाश है-

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2023 पर 10:13 AM
Win Lottery: 37 करोड़ की लॉटरी का विनर लापता, तीस सालों से लगातार हर महीने जीत रहा है लॉटरी
द नेशनल लॉटरी लगातार लोगों से उस गोल्डन टिकट को क्लेम करने की गुजारिश कर रही है।

Win Lottery: द नेशनल लॉटरी यूके एक ऐसे आदमी की तलाश में है जो पिछले 30 साल से लगातार हर महीने 10 लाख रुपए जीत रहा है। सबसे हैरत की बात ये है कि इस आदमी ने ये राशि अभी तक क्लेम नहीं की है। तीस सालों में ये आदमी अब करोड़पति बन चुका है। इसके पास कुल 37 करोड़ रुपए इकट्ठा हो गए हैं। अफसोस कि इस आदमी के पास अब तक ये पैसा पहुंच ही नहीं पाया है। अब नेशनल लॉटरी वाले इस लकी इंसान की तलाश में है। दुनियाभर की भागा-दौड़ी के बीच ये आदमी टिकट खरीद रहा है और जीत भी रहा है। फिर भी अपनी जीत को क्लेम नहीं कर रहा है।

30 सालों की मेहनत

यूके के साउथ हॉलैंड में तीस साल से इकट्ठा किए गए लॉटरी टिकट रखे गए हैं। इन टिकटों से मिलने वाली करोड़ों की राशि किसी भी आदमी की जिंदगी बदल सकती है। इस लकी टिकट होल्डर के पास सिर्फ 2 दिसंबर का समय है। इसे दिसंबर से पहले अपनी राशि क्लेम करनी होगी। जून 5 को हुए लकी ड्रॉ में 2, 5, 21, 34 और 35 विनिंग नंबर रहे। इसके अलावा 6 नंबर ने सबसे ज्यादा अमाउंट जीता। नेशनल लॉटरी के मुताबिक जिन लोगों के टिकट खो गए हैं उनके पास जीती हुई राशि को क्लेम करने का मौका है। वो Camelot को ड्रॉ के तीस दिनों के भीतर लिखित में अपनी याचिका भेज सकते हैं।

कौन है ये आदमी

खैर 30 करोड़ से भी ज्यादा की राशि जीतने वाले टिकट कहां है कोई नहीं जानता। द नेशनल लॉटरी लगातार लोगों से उस गोल्डन टिकट को क्लेम करने की गुजारिश कर रही है। सोचिए कि आपके सोफा के नीचे या किसी दराज में तीस साल की ये मेहनत छीपी हो। आप रातों-रात करोड़पति बन सकते हैं। सीनियर विनर एडवाइजर द नेशनल लॉटरी का कहना है कि हम इस गुत्थी को सुलझा कर ही रहेंगे। हम इस रहस्यमयी टिकट होल्डर की तलाश में है और उसे ये राशि सौंपना चाहते हैं। ये अमाउंट उसकी जिंदगी बदल सकता है। वो अपनी जिंदगी के बाकि बचे तीस साल आराम से गुजार पाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें