चीन के एक महंगे होटल ने बनाई अजीब पॉलिसी, दोबारा नहाने पर चुकानी होगी फीस

चीन की एक महिला ने दोबारा नहाने पर भारी बिल वसूलने की इस पॉलिसी की फोटो लेकर सोशल मीडिया पर डाल दी। इस महिला की पहचान उजागर नहीं हुई है। उसने चीन के यून्नान (Yunnan) प्रांत में दो दिन के लिए इस होटल में एक रूम बुक कराया था। इस महिला के सोशल मीडिया पर इस मामले को उठाने के बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है

अपडेटेड Aug 19, 2023 पर 2:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक महिला के सोशल मीडिया पर इस मामले को उठाने के बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है। कई यूजर्स इस होटल की खूब आलोचना कर रहे हैं। यूजर्स होटल की इस पॉलिसी पर सवाल उठा रहे हैं।

चीन के एक प्रीमियर होटल की खास पॉलिसी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर इस पॉलिसी की जमकर आलोचना हो रही है। दरअसल, इस होटल ने दोबारा नहाने पर अपने गेस्ट से अतिरिक्त फीस वसूलने की पॉलिसी शुरू की है। यह तब है जब इस होटल में रूम का किराया बहुत ज्यादा है। इस होटल में एक रात का किराया 28,850 रुपये है। बताया जाता है कि होटल की इस पॉलिसी का मकसद पानी बचाना है। लेकिन, बचाने का यह तरीका लोगों को व्यावहारिक नहीं लग रहा है। पानी बर्बाद होने से बचाने के लिए होटल कई तरह के उपाय करते हैं, लेकिन गेस्ट से दोबारा नहाने पर भारी रकम वसूलने की यह संभवत: पहली पॉलिसी है।

होटल की इस पॉलिसी की हो रही आलोचना

यह मामला तब सामने आया, जब चीन की एक महिला ने दोबारा नहाने पर भारी बिल वसूलने की इस पॉलिसी की फोटो लेकर सोशल मीडिया पर डाल दी। इस महिला की पहचान उजागर नहीं हुई है। उसने चीन के यून्नान (Yunnan) प्रांत में दो दिन के लिए इस होटल में एक रूम बुक कराया था। इस महिला के सोशल मीडिया पर इस मामले को उठाने के बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है। कई यूजर्स इस होटल की खूब आलोचना कर रहे हैं। यूजर्स होटल की इस पॉलिसी पर सवाल उठा रहे हैं।


पॉलिसी का मकसद पानी की बर्बादी रोकना

होटल के एक स्टाफ ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर इस पॉलिसी के मकसद के बारे में बताया। उसने कहा कि होटल ने यह पाया है कि गेस्ट बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से गेस्ट को रोकने के लिए होटल ने यह खास पॉलिसी बनाई है। होटल का मानना है कि इस पॉलिसी से गेस्ट्स के कई बार नहाने या शॉवर के इस्तेमाल करने की आदत में कमी आएगी। स्टाफ ने यह भी कहा कि पानी बचाने की यह पहल खासकर गर्मी की छुट्टियों में कारगर होती है। तब पानी की डिमांड बहुत बढ़ जाती है।

अब तक किसी गेस्ट से नहीं वसूली गई अतिरिक्त फीस

इस पॉलिसी की जानकारी देने वाला बोर्ड होटल में एक महीने से लगा है। स्टाफ ने कहा कि पॉलिसी की जानकारी देने वाला यह बोर्ड सिर्फ एक चेतावनी है। उसने यह बताया कि अब तक किसी गेस्ट से दोबारा नहाने के लिए अतिरिक्त फीस नहीं वसूली गई है। लेकिन, यह तय हो गया है कि चीन जैसे देश में जहां सरकार के सख्त नियम प्राइवेट कंपनियों पर लागू होते हैं, वहां एक होटल ने पानी बचाने के लिए ऐसी हास्यपद पॉलिसी बनाई है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।