इस शहर में वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने पर मिलेगा 50,000 रुपये का स्मार्टफोन, जानिए क्या है पूरी स्कीम

नगर निगम ने सबसे अधिक वैक्सीन लगाने वाले केंद्र को 21,000 रुपये इनाम देने का ऐलान किया है

अपडेटेड Dec 05, 2021 पर 11:27 AM
वैक्सीनेशन पर जोर

कोरोना वायरस संक्रमण पर रोक लगाने के लिए देश भर में वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। इस बीच गुजरात के राजकोट नगर निगम ने वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के लिए लकी ड्रॉ का ऐलान किया है। नगर निगम के मुताबिक, कोरोना की दूसरी डोज लगवाने वाले लकी विनर को 50,000 रुपये का स्मार्टफोन दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए शर्त ये है कि दूसरी डोज 4 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच लगवाना होगा। बता दें कि स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलाया जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त अमित अरोड़ा ने कहा कि विजेता लकी ड्रॉ के जरिए चुना जाएगा और उसे 50,000 रुपये का स्मार्टफोन दिया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम ने स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान सबसे अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने वाले स्वास्थ्य केंद्र को 21,000 रुपये का इनाम देने का भी ऐलान किया है। वहीं वैक्सीनेशन के सेकंड डोज को स्पीड अप करने के लिए हेल्थ टीम के लिए इन्सेटिव का भी ऐलान किया जाएगा।

Coronavirus Updates: एक दिन में 8,895 नए मामले आए सामने, 2796 लोगों की मौत, मुंबई में ओमीक्रोन ने दी दस्तक


राजकोट नगर निगम के मुताबिक, राजकोट में करीब 1.82 लाख लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी लेना बाकी है। स्पेशल ड्राइव के दौरान शहर के सभी 22 स्वास्थ्य केंद्रों में 12 घंटे (सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक) अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का काम किया जाएगा।

हाल ही में, गुजरात के एक और शहर ने भी इसी तरह का अभियान शुरू किया है। अहमदाबाद सिविक बॉडी ने भी एक लकी ड्रॉ का ऐसान किया है। जिसमें विजेता को 60,000 रुपये का स्मार्टफोन मिलेगा। जो लोग 1 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच कोरोना वायरस की दूसरी डोज लगवाएंगे। उन्हें इस स्कीम का फायदा मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।