दुकानदारों को UPI साउंडबॉक्स के जरिए लूटता था ये शख्स, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति तीन साल पहले बैंक में ही काम करता था और उसे दुकानों पर UPU पेमेंट के लिए QR कोड लगाने का एक्सपीरियंस भी है। इस आरोपी के पहचान नदीम के तौर पर हुई है और वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक उनको तीन पीड़ित लोगों से ऐसी शिकायतें मिलीं थीं जिनमें लोगों को अपने पैसों से हाथ धोना पड़ा था।

अपडेटेड Sep 30, 2023 पर 10:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली पुलिस ने UPI ट्रांजैक्शन की धोखाधड़ी करने वाले एक 31 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति काफी शातिर तरीके से इस धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था

दिल्ली पुलिस ने UPI ट्रांजैक्शन की धोखाधड़ी करने वाले एक 31 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति काफी शातिर तरीके से इस धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था। समाचार एजेंसी PTI के हवाले से मिली खबर के मुताबिक यह व्यक्ति दुकानदारों को UPI ट्रांजैक्शन साउंडबॉक्स पर रेंटल चार्ज माफ कराने के बहाने दुकानदारों को कथित तौर पर धोखा देता था।

बैंक में ही काम करता था आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति तीन साल पहले बैंक में ही काम करता था और उसे दुकानों पर UPU पेमेंट के लिए QR कोड लगाने का एक्सपीरियंस भी है। इस आरोपी के पहचान नदीम के तौर पर हुई है और वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक उनको तीन पीड़ित लोगों से ऐसी शिकायतें मिलीं थीं जिनमें लोगों को अपने पैसों से हाथ धोना पड़ा था।

गांव में रहने वाले इस बुजुर्ग के पास हैं L&T और अल्ट्राटेक के करोड़ों के शेयर, इंटरनेट पर बने हुए हैं सनसनी | Moneycontrol Hindi


किराना दुकान वाले को लगाया 35,000 रुपये का चूना

एक सीनमियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने धोखाधड़ी से एक किराना की दुकान चलाने वाले 61 साल के व्यक्ति के खाते से 35,000 रुपये उड़ा लिए थे। वहीं उसने एक छोले भटूरे बेचने वाले व्यक्ति के खाते से भी 39,000 रुपये चुरा लिए थे। आरोपी ने एक और किराना दुकान चलाने वाले को 7,400 रुपये का चूना लगाया था। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी घटनाओं में आरोपी के काम करने का तरीका एक जैसा ही था।

ऐसे दिया धोखाधड़ी को अंजाम

पुलिस ने बताया कि आरोपी नदीम ने उन दुकानदारों को निशाना बनाया जो कि UPI ट्रांजैक्शन के लिए अपनी दुकानों पर साउंडबॉक्स रखते हैं। उसने खुद को एक बैंक में काम करने वाला एजेंट बताया और दुकानदारों को साउंड बॉक्स का मंथली किराया माफ करने का लाच दिया। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के पुलिस कमीश्नर जॉय टिर्की ने बताया कि आरोपी ने पीड़ितों के मोबाइल फोन से ही सेटिंग्स में बदलाव किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।