गांव में रहने वाले इस बुजुर्ग के पास हैं L&T और अल्ट्राटेक के करोड़ों के शेयर, इंटरनेट पर बने हुए हैं सनसनी

राजीव मेहता नाम के एक इंटरनेट यूजर की तरफ से की गई एक पोस्ट में दावा किया गया है कि बुजुर्ग व्यक्ति के पास L&T और अल्ट्राटेक के 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के शेयर हैं। अपनी बोली में बातचीत करते हुए बुजुर्ग व्यक्ति ने उन कंपनियों के नाम और पैसों का खुलासा किया जिनमें उसके शेयर हैं। शुरुआती शेयरिंग के बाद से अब वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है

अपडेटेड Sep 30, 2023 पर 4:31 PM
भारत के एक गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन के तौर पर सामने आए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उनके पास करोड़ों की संपत्ति है पर फिर भी वे काफी आम सी जिंदगी बिता रहे हैं

भारत के एक गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन के तौर पर सामने आए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उनके पास करोड़ों की संपत्ति है पर फिर भी वे काफी आम सी जिंदगी बिता रहे हैं। इस बारे में राजीव मेहता नाम के एक यूजर ने खुलासा किया है। राजीव का दावा है कि उस बुजुर्ग व्यक्ति के पास दो बड़ी कंपनियों के करोड़ों के शेयर हैं।

बुजुर्ग व्यक्ति के पास हैं 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर

राजीव मेहता की तरफ से की गई यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि बुजुर्ग व्यक्ति के पास L&T और अल्ट्राटेक के 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के शेयर हैं। अपनी बोली में बातचीत करते हुए बुजुर्ग व्यक्ति ने उन कंपनियों के नाम और पैसों का खुलासा किया जिनमें उसके शेयर हैं। शुरुआती शेयरिंग के बाद से अब वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

जानें क्या है इलेक्टोरल बॉन्ड, जिसके जरिए मिलता है पॉलिटिकल पार्टियों को चंदा, SBI ने शुरू कर दी है बिक्री | Moneycontrol Hindi


कितनी है असल रकम

हालांकि अगर असल रकम की बात करें तो यह लगभग 10 करोड़ रुपये के आस पास हो सकती है। इसमें L&T के 8.05 करोड़ रुपये के शेयर और अल्ट्राटेक के 2.04 करोड़ रुपये के शेयर शामिल हैं। पोस्ट में ऐसा भी दावा किया गया है कि बुजुर्ग व्यक्ति के पास L&T के शेयरों से 80 करोड़ रुपये की अच्छी-खासी प्रॉपर्टी है। वहीं उसके पास अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों से लगभग 21 करोड़ रुपये और कर्नाटक बैंक के शेयरों से लगभग 1 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है।

हर साल लाखों में होती है कमाई

पोस्ट में दावा किया गया है कि बुजुर्ग व्यक्ति ने ऐसा बताया कि वह अपने निवेश से लगभग 6 लाख रुपये सालाना का डिविडेंड हासिल करता है। अब यह पोस्ट आने के बाद से कई सारे शेयर मार्केट इनवेस्टर हैरान रह गए हैं। यहां तक कई सारे लोग उनके पोर्टफोलियो से होने वाले डिविडेंड के बारे में भी जानना चाहते हैं। इसके अलावा यूजर्स बुजुर्ग व्यक्ति के सादगी की भी तारीफ कर रहे हैं। इंटरनेट पर एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा कि यह देख कर अच्छा लग रहा है कि एक आम से आदमी के पास पोर्टफोलियो में इतने अच्छे स्टॉक हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।