'Toxic Job' से परेशान होकर छोड़ी नौकरी, बॉस के सामने ढोल नगाड़ों में नाचकर किया सेलिब्रेट, देखें वीडियो

Toxic Job Celebration : अनिकेत ने नौकरी छोड़ने के बाद ढोल बजाने वालों को बुलाया और इसके साथ ही उसने अपने आखिरी दिन की खुशी में शामिल होने के लिए अपने मैनेजर को भी इनवाइट किया। इसके बाद का नजारा कुछ ऐसा है कि अनिकेत ढोल की थाप पर नाच रहा था जबकि उसका मैनेजर उसे और उसके दोस्तों को गुस्से में नाचते हुए देख रहा था

अपडेटेड Apr 26, 2024 पर 2:48 PM
पुणे में एक शख्स Toxic Job छोड़ने के बाद बॉस के सामने ही नाचने लगा।

Toxic Job : परेशान होकर नौकरी छोड़ देना या इसे बदल लेना आम बात है, लेकिन पुणे में एक दिलचस्प घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने ना सिर्फ अपनी 'टॉक्सिक जॉब' छोड़ दी, बल्कि वह इसके बाद अपने मैनेजर के सामने ढोल नगाड़ों के साथ डांस करने लगा। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और मजे भी ले रहे हैं। दरअसल, पुणे के रहने वाले सेल्स एसोसिएट अनिकेत ने टॉक्सिक वर्क एनवायरनमेंट से परेशान होकर अपनी नौकरी छोड़ दी। इसके बाद अनिकेत ने अपने ऑफिस कैंपस के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य विदाई समारोह की योजना बनाई।

मैनेजर को आया गुस्सा


अनिकेत ने नौकरी छोड़ने के बाद ढोल बजाने वालों को बुलाया और इसके साथ ही उसने ऑफिस में अपने आखिरी दिन की खुशी में शामिल होने के लिए अपने मैनेजर को भी इनवाइट किया। इसके बाद का नजारा कुछ ऐसा है कि अनिकेत ढोल की थाप पर नाच रहा था जबकि उसका मैनेजर उसे और उसके दोस्तों को गुस्से में नाचते हुए देख रहा था। इसके बाद मैनेजर का गुस्सा बढ़ता गया और उन्होंने सेलिब्रेशन के बीच लोगों को धक्का देना और चिल्लाना शुरू कर दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अनीश भगत ने शेयर किया है।

3 साल से नहीं बढ़ी थी सैलरी

वीडियो में अनिकेत ने बताया है कि इस जॉब के दौरान उसे किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। अनिकेत ने बताया कि वे इस कंपनी में 3 साल से काम कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी सैलरी नहीं बढ़ाई गई। इसके अलावा उसने यह भी बताया कि बॉस उनकी बिल्कुल भी रिस्पेक्ट नहीं करते थे। नौकरी छोड़ने के बाद ढोल नगाड़ों के साथ अनिकेत का सेलिब्रेशन कोई सामान्य विदाई नहीं थी, बल्कि कंपनी में तीन साल के दौरान टॉक्सिक एनवायरनमेंट के खिलाफ एक प्रतिक्रिया थी। वीडियो में बताया गया है कि अनेकित अब आगे लोगों को फिटनेस ट्रेनिंग देना चाहते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।