Toxic Job : परेशान होकर नौकरी छोड़ देना या इसे बदल लेना आम बात है, लेकिन पुणे में एक दिलचस्प घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने ना सिर्फ अपनी 'टॉक्सिक जॉब' छोड़ दी, बल्कि वह इसके बाद अपने मैनेजर के सामने ढोल नगाड़ों के साथ डांस करने लगा। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और मजे भी ले रहे हैं। दरअसल, पुणे के रहने वाले सेल्स एसोसिएट अनिकेत ने टॉक्सिक वर्क एनवायरनमेंट से परेशान होकर अपनी नौकरी छोड़ दी। इसके बाद अनिकेत ने अपने ऑफिस कैंपस के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य विदाई समारोह की योजना बनाई।
