Traffic Challan: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बार-बार ट्रैफिक नियमों तोड़नों वालों की अब खैर नहीं। कई बार चालान कटने के बावजूद यातायात नियम तोड़ने वालों की अब थाने में क्लास लगाई जायेगी, नहीं सुधरे तो कानूनी कार्रवाई तक की जायेगी। ट्रैफिक पुलिस ऐसे लोगों का ब्योरा जुटा चुकी है और जल्द ही सख्त कदम उठाए जाएंगे। ऐसे ही शहर में बाइक चालक एजाज अली का 86 बार चालान हो चुका है। कुल 1,72,000 रुपये जुर्माना हो चुका है। इसके बावजूद आरोपी ने अभी जुर्माना नहीं भरा है। लखनऊ पुलिस ने अब 484 लोगों की लिस्ट तैयार की है। जिनके ऊपर कम से कम 10 बार नियम तोड़ने का आरोप लगा है।
