Traffic Rules: कार बाइक चलाने वाले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो लगेगा हजारों रुपये का चूना

Traffic Rules: ट्रैफिक नियमों को लेकर अक्सर लोग कंफ्यूजन रहते हैं। इसकी नजह ये है कि सोशल मीडिया (Social Media) पर तरह-तरह की बातें की जाती हैं। अगर आप वाहन चलाते हैं। ऐसे में ट्रैफिक नियमों के बारे में पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे नियम बता रहे हैं। जिसे लोग इग्नोर कर देते है। लेकिन बाद उन्हें भारी भरक जुर्माना भरना पड़ता है

अपडेटेड May 22, 2023 पर 5:20 PM
Story continues below Advertisement
ड्राइवरों को सड़कों पर दी गईं स्पीड गाइडलाइन्स को कभी भी पार नहीं करना चाहिए। यह ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है

Traffic Rules: अगर आप कार या बाइक चलाते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अगर आप ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं तो भारी भरकम जुर्माना भरना पड़ सकता है। हम कुछ ऐसे नियम बता रहे हैं। जिसे ड्राइविंग के दौरान आमतौर पर लोग इग्नोर कर देते हैं। इसके अलावा ये कुछ ऐसे खास नियम हैं। जिससे ड्राइविंग के दौरान बड़ी दुर्घटना होने से बचाया जा सकता है। लिहाजा इन नियमों को जान लेना बहुत जरूरी है। आज कल वैसे भी लोग नए नियमों के बारे में बहुत कम जानते हैं। जिससे उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामाना करना पड़ता है।

तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर

ड्राइवरों को सड़कों पर दी गईं स्पीड गाइडलाइन्स को कभी भी पार नहीं करना चाहिए। यह ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है। तेज गति के लिए लगाया जाने वाला जुर्माना वाहन के आकार के अनुसार अलग-अलग होता है। आमतौर पर 1000 रुपये से 2000 रुपये के बीच होता है।


हेलमेट के बिना टू व्हीलर न चलाएं

बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। इसके साथ ही ड्राइवर के साथ ही टू-व्हीलर पर बैठे दूसरे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना चाहिए। इस नियम का पालन न करने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। गंभीर मामलों में, ट्रैफ़िक अधिकारी आपके लाइसेंस को 3 महीने तक की अवधि के लिए निलंबित करने का भी निर्णय ले सकते हैं।

नशे में गाड़ी न चलाएं

अगर कोई व्यक्ति बीएसी टेस्ट को पास करने में सफल नहीं होता है। ऐसी स्थिति में उस पर ब्लड में अल्कोहल की अंतिम सीमा के आधार पर 2000 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा, ऐसे व्यक्तियों को 7 महीने से लेकर चार साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है।

Traffic Rules: ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो क्या करें आप? जानिए नियम और अपने अधिकार

ड्राइविंग के दौरान फोन पर बात न करें

1 अक्टूबर, 2020 से प्रभावी नए मोटर वाहन नियमों के अनुसार, वाहन चलाते समय ड्राइवर अपने फोन का उपयोग केवल नेविगेशनल टूल के रूप में कर सकते हैं। अगर आप वाहन चलाते समय किसी अन्य तरीके से फोन का उपयोग करते हुए पकड़े जाते हैं, तो 5000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। ऐसे में इन नियमों का पालन नहीं करने पर 1 साल की जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

रेड लाइट जंप करना

वाहन चलाते समय कभी भी रेड लाइट को जंप नहीं करना चाहिए। इसे बहुत बड़ा खतरा हो सकता है। किसी भी ड्राइवर के लिए यह सबसे बड़ा बेसिक नियम है। अगर आप यह नियम तोड़ते हैं तो 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।