Get App

Train Accident: असम में ट्रेन हादसा, अगरतला-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हेल्पलाइन नंबर जारी

Train Accident: अगरतला से गुरुवार (17 अक्टूबर) सुबह रवाना हुई 12520 अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस लुमडिंग डिवीजन के अंतर्गत आने वाली डिबालोंग स्टेशन पर लगभग 3.55 बजे पटरी से उतर गई। ट्रेन के पावर कार और इंजन सहित 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। फिलहाल, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

Akhileshअपडेटेड Oct 17, 2024 पर 7:24 PM
Train Accident: असम में ट्रेन हादसा, अगरतला-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हेल्पलाइन नंबर जारी
Train Accident: असम के डिबालोंग स्टेशन पर अगरतला-लोकमान्य तिलक ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए

Agartala-Lokmanya Tilak Express Accident: असम के डिबालोंग स्टेशन पर गुरुवार (17 अक्टूबर) शाम अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि असम के दिबालोंग स्टेशन पर गुरुवार दोपहर अगरतला-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। प्रवक्ता ने कहा कि राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। त्रिपुरा में अगरतला और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली यह ट्रेन डिबालोंग स्टेशन से गुजरते समय पटरी से उतर गई।

यह ट्रेन अगरतला से गुरुवार (17 अक्टूबर) सुबह रवाना हुई थी। पटरी से उतरने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है। अधिकारी अन्य सेवाओं में व्यवधान को कम करने के लिए प्रभावित पटरियों को साफ करने में लगे हुए हैं। घटना के बारे में जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी बताया कि ट्रेन नंबर 12520 अगरतला-एलटीटी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे आज शाम 03:55 बजे लुमडिंग के पास डिबालोंग स्टेशन पर पटरी से उतर गए।

रेलवे प्रवक्ता के अनुसार, ट्रेन में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उनकी आगे की सहायता के लिए व्यवस्था की जा रही है। प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि असम के डिबालोंग स्टेशन पर अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना गुरुवार को शाम चार बजे लुमडिंग डिवीजन के लुमडिंग-बरदारपुर हिल सेक्शन में हुई। लुमडिंग, नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया, "ट्रेन के पावर कार और इंजन समेत 8 डिब्बे पटरी से उतर गए।" उन्होंने बताया कि लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना राहत ट्रेन और दुर्घटना राहत मेडिकल ट्रेन बचाव और बहाली कार्यों की निगरानी के लिए डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लुमडिंग से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें