सैंडविच पर ₹5 लाख की टिप, गलती से हुई इस गलती में रिफंड के लिए आई ये दिक्कतें

सैंडविच पर 5 लाख रुपये की टिप...! एक महिला ने सैंडविच खरीदा और टिप में 5 लाख रुपये दे दिए। उन्होंने यह टिप गलती से दिया था। अब इसके बाद असली दिक्कत तब शुरू हुई, जब उन्होंने रिफंड के लिए दौड़ना शुरू किया। जानिए क्या है पूरा मामला जिसके चलते गलती से इतनी भारी-भरकम टिप दे डाली और इसे वापस पाने में कैसी दिक्कतें आईं?

अपडेटेड Nov 25, 2023 पर 11:17 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सबवे में जॉर्जिया के अटलांटा की वेरा कोनर ने 7.54 डॉलर (करीब 628 रुपये) के सैंडविच का ऑर्डर किया। हालांकि गलती से उन्होंने $7,105.44 (करीब ₹5 लाख) की टिप दे दी। (Image- Pexels)

सैंडविच पर 5 लाख रुपये की टिप...! चौंकाने वाला यह मामला अमेरिका का है। हाल ही में सबवे (Subway) में एक ग्राहक वेरा कोनर (Vera Conner) ने सलामी, पेपरोनी और हैम सैंडविच के लिए जब पैसे चुकाए तो 5 लाख रुपये की टिप डे डाली। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेरा ने यह टिप गलती से दी। हालांकि जब उन्हें अपनी गलती का पता चला तो तब तक बहुत देर हो गई और इसे लेकर बहुत सारी कानूनी अड़चनें सामने आ गईं। जानिए क्या है पूरा मामला जिसके चलते वेरा ने गलती से इतनी भारी-भरकम टिप दे डाली और इसे वापस पाने में कैसी दिक्कतें आईं?

क्या है पूरा मामला

सबवे में जॉर्जिया के अटलांटा की वेरा कोनर ने 7.54 डॉलर (करीब 628 रुपये) के सैंडविच का ऑर्डर किया। हालांकि गलती से उन्होंने $7,105.44 (करीब ₹5 लाख) की टिप दे दी। वेरा ने इस लेन-देन के लिए अपने बैंक ऑफ अमेरिका का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया। कुछ दिनों बाद जब उन्होंने रसीदों से हफ्ते भर के खर्चों का लेखा-जोखा शुरू किया, तब इस गलती का पता चला। वेरा के मुताबिक उसने अपने कार्ड से सैंडविच के लिए भुगतान करने की कोशिश की और फिर स्टोर के रिवॉर्ड पॉइंट इकट्ठा करने के लिए अपना टेलीफोन नंबर टाइप करने का प्रयास किया। अब यहीं पर वेरा से गलती हो गई। उन्हें लग रहा है कि उन्होंने गलती से अपने नंबर का एक हिस्सा उस सेक्शन में भर दिया जिसमें ग्राहक से पूछा जाता है कि क्या वह टिप देना चाहते हैं। यह उनके फोन नंबर का आखिरी छह अंक था।


Deepfake को लेकर सरकार गंभीर, बंद हो सकते हैं फेसबुक-एक्स

फिर रिफंड में कैसी अड़चनें आईं

जब वेरा को अपनी गलती का पता चला तो उन्होंने सबवे के अधिकारियों से बातचीत की और बैंक ऑफ अमेरिका से भी संपर्क किया। वह सबवे पर भी गई। मैनेजर ने कहा कि रिफंड बैंक की जिम्मेदारी है। बैंक ऑफ अमेरिका ने रिफंड से इनकार कर दिया क्योंकि उसे अभी भी सैंडविच के लिए भुगतान करना था। टिप में दिए गए अमाउंट को वापस मिलने की संभावनाओं पर चर्चा के लिए फिर से दावा दाखिल करना पड़ा। एक महीने की कोशिशों के बाद उन्हें एक अस्थायी क्रेडिट कार्ड मिला। पैसे मिलने के बाद उन्होंने राहत तो महसूस की, लेकिन रिवार्ड ऐप्स और गलती करने पर ग्राहकों को होने वाले नुकसान के बारे में निराशा भी जाहिर की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।