Get App

सैंडविच पर ₹5 लाख की टिप, गलती से हुई इस गलती में रिफंड के लिए आई ये दिक्कतें

सैंडविच पर 5 लाख रुपये की टिप...! एक महिला ने सैंडविच खरीदा और टिप में 5 लाख रुपये दे दिए। उन्होंने यह टिप गलती से दिया था। अब इसके बाद असली दिक्कत तब शुरू हुई, जब उन्होंने रिफंड के लिए दौड़ना शुरू किया। जानिए क्या है पूरा मामला जिसके चलते गलती से इतनी भारी-भरकम टिप दे डाली और इसे वापस पाने में कैसी दिक्कतें आईं?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 25, 2023 पर 11:17 AM
सैंडविच पर ₹5 लाख की टिप, गलती से हुई इस गलती में रिफंड के लिए आई ये दिक्कतें
सबवे में जॉर्जिया के अटलांटा की वेरा कोनर ने 7.54 डॉलर (करीब 628 रुपये) के सैंडविच का ऑर्डर किया। हालांकि गलती से उन्होंने $7,105.44 (करीब ₹5 लाख) की टिप दे दी। (Image- Pexels)

सैंडविच पर 5 लाख रुपये की टिप...! चौंकाने वाला यह मामला अमेरिका का है। हाल ही में सबवे (Subway) में एक ग्राहक वेरा कोनर (Vera Conner) ने सलामी, पेपरोनी और हैम सैंडविच के लिए जब पैसे चुकाए तो 5 लाख रुपये की टिप डे डाली। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेरा ने यह टिप गलती से दी। हालांकि जब उन्हें अपनी गलती का पता चला तो तब तक बहुत देर हो गई और इसे लेकर बहुत सारी कानूनी अड़चनें सामने आ गईं। जानिए क्या है पूरा मामला जिसके चलते वेरा ने गलती से इतनी भारी-भरकम टिप दे डाली और इसे वापस पाने में कैसी दिक्कतें आईं?

क्या है पूरा मामला

सबवे में जॉर्जिया के अटलांटा की वेरा कोनर ने 7.54 डॉलर (करीब 628 रुपये) के सैंडविच का ऑर्डर किया। हालांकि गलती से उन्होंने $7,105.44 (करीब ₹5 लाख) की टिप दे दी। वेरा ने इस लेन-देन के लिए अपने बैंक ऑफ अमेरिका का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया। कुछ दिनों बाद जब उन्होंने रसीदों से हफ्ते भर के खर्चों का लेखा-जोखा शुरू किया, तब इस गलती का पता चला। वेरा के मुताबिक उसने अपने कार्ड से सैंडविच के लिए भुगतान करने की कोशिश की और फिर स्टोर के रिवॉर्ड पॉइंट इकट्ठा करने के लिए अपना टेलीफोन नंबर टाइप करने का प्रयास किया। अब यहीं पर वेरा से गलती हो गई। उन्हें लग रहा है कि उन्होंने गलती से अपने नंबर का एक हिस्सा उस सेक्शन में भर दिया जिसमें ग्राहक से पूछा जाता है कि क्या वह टिप देना चाहते हैं। यह उनके फोन नंबर का आखिरी छह अंक था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें