Get App

ना बारात ना डोली, पिता ने बीच आसमान में ऐसे करवाई बेटी की शादी

शादी के लिए लोग हर बार कोई ना कोई क्रिएटिव तरीका खोज ही लाते हैं। ऐसे में एक बिजनेसमैन ने अपनी बेटी के लिए पूरी एक फ्लाइट ही बुक कर दी। इसमें दूल्हा-दल्हन की धूमधाम से शादी हुई। तीन घंटे की ये फ्लाइट दुबई से ओमान के लिए रवाना हो रही थी। खुद बिजनेसमैन ने 1994 में एक फ्लाइट में शादी की थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2023 पर 4:07 PM
ना बारात ना डोली, पिता ने बीच आसमान में ऐसे करवाई बेटी की शादी
1994 में बिजनेसमैन ने एयर इंडिया की फ्लाइट में शादी की थी।

UAE में बतौर बिजनेसमैन काम कर रहे एक इंडियन ने अपनी बेटी की शादी के लिए काफी अनोखा तरीका अपनाया। जहां लोग शादियों के लिए बड़े-बड़े महंगे हॉल बुक करते हैं इस बिजनेसमैन ने एक प्राइवेट Boeing ही बुक कर डाला। हर पिता का सपना होता है कि वो धूमधाम से अपनी बेटी की शादी करे। ऐसा ही सपना एक पिता ने देखा और बीच आसमान में बेटी की धमाकेदार शादी करवाई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें प्राइवेट जेट के भीतर एक वेडिंग पार्टी की जा रही है। दिलीप पॉप्ले Jetex Boeing 747 में अपनी बेटी की शादी ऑर्गेनाइज करवाई।

दुल्हन की बॉलीवुड सॉन्ग पर हुई एंट्री

वायरल क्लिप पर दुल्हनतूने मारी एंट्रियांपर एयरक्राफ्ट पर चढ़ती दिखाई दे रही हैं। शादी की सारी सेरेमनीज के लिए वहां एक एरिया भी था। विधि पॉप्ले ने 24 नवंबर को हृदेश के साथ शादी हुई।एक रिपोर्ट के मुताबिक दूल्हा दुल्हन के साथ सभी दुबई से ओमान तीन घंटे की फ्लाइट में ट्रैवल करते हुए गए। इस दौरान सारी शादी भी एयरक्राफ्ट में हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें