UK के एक आदमी ने बिलकुल आफताब की तरह ही अपनी पार्टनर के कई टुकड़े (Disposing Body) कर दिए। 2023 में अपनी पत्नी के 200 टुकड़े करने से पहले आदमी ने गूगल (Murderer Google Search) पर सर्च किया था कि क्या भगवान खून करने पर माफ कर देते हैं। अपराधी Nicholas Metson ने कथित तौर पर अपने दोस्त को बॉडी पार्ट्स (Chopping Body Parts) ठिकाने लगाने के लिए 5000 रु. दिए थे। मेटसन को गिरफ्तारी के बाद ट्राएल (Men on Trial) पर भेजा गया है। आदमी हमेशा से ही जानवरों को लेकर भी असंवेदनशील रहा है। उसने अपनी पत्नी के पैट डॉग (Killing Pets) को वॉशिंग मशीन में डाल दिया था। हैमस्टर को मारने से पहले फूड मिक्सर और बाद में माइक्रोवव में डाल दिया था। एक बार तो ब्रामली अपने पालतू खरगोश के साथ पुलिस स्टेशन भी पहुंच गई थी।
पत्नी को पहले परिवार से किया दूर
Holly Bramley 26 साल की थीं और शादी को 16 महीने हो गए थे। महिला 2023 में अलग होने का भी प्लान कर रही थीं। ब्रामली के परिवार मेटसन को हमेशा से ही दरिंदा बताते थे। जिसने Bramley को इस बात के लिए मनवाया कि उसके परिवार बाले मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते हैं। वहीं Bramley का मानना था कि उसके पति ने उसके परिवार को बर्दाश्त से भी ज्यादा दर्द दिया है।
मां ने बताया बेटी की मौत का दर्द
हॉली की मां Annette Bramley ने बताया कि हमें हॉली से मिलने नहीं दिया जाता था। मौत से पहले और उसकी मौत के बाद हम हॉली को देख भी नहीं पाए। हमारी बेटी बेहद दयालु और प्यारी थी। उसकी जिंदगी के आखिरी पल बेतहाशा दर्द से भरे थे ये बात हमें परेशान करती रहेगी। उसकी लाइफ किसी ऐसे आदमी ने छिनी जिसे इंसान की जिंदगी के प्रति कोई सम्मान ही नहीं था।
पुलिस ने बताया कि हॉली ब्रामली काफी समय से गुमशुदा थीं। लिंकनशायर पुलिस कपल के फ्लैट पर मामले की जांच के लिए भी गई थी। मेटसन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने 19 मार्च को ही घर छोड़ दिया था। हॉली के दो लोकल मेंटल हेल्थ क्राइसिस टीम के मेंबर्स के साथ जाने का भी मेटसन ने दावा किया। फिर हंसकर बोला कि वो जरूर बेड के नीचे छिपी होगी। पुलिस ने नोटिस किया कि घर से ब्लीच और अमोनिया की तेज दुर्गंध आ रही है। बाथरूम में खून से लथपथ शीट्स मिलीं। बेडरूम के फर्श पर खून और खून से सना एक तौलिया भी मिला। मेटसन पर खून करने का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने जब आदमी की गूगल सर्च हिस्ट्री चेक की तो उसमें निकला कि डेड बॉडी से छुटकारा कैसे पाएं? अगर पत्नी की मौत हो जाती है तो क्या फायदे मिलेंगे? क्या भगवान खून करने पर माफ करते हैं?