Get App

रात में हुई शादी और सुबह हो गया तलाक! दुल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, बिचौलिए खा गए माल

UP News: शादी के दूसरे दिन ही पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। दुल्हन के सामने दूल्हा गुहार लगाता रहा। लेकिन लड़की अपने फैसले पर अड़ी रही। दुल्हे पक्ष की तरफ से एक पंचायत बुलाई गई लेकिन दुल्हन टस से मस नहीं हुई। न्यूज 18 के मुताबिक, कपल की शादी भंवरेशर मंदिर में हुई थी। लड़की का कहना था कि यह शादी झूठ की बुनियाद पर हुई है

Akhileshअपडेटेड Oct 09, 2024 पर 5:52 PM
रात में हुई शादी और सुबह हो गया तलाक! दुल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, बिचौलिए खा गए माल
UP News: कपल ने मंदिर में सात फेरे लिए थे, लेकिन उनकी शादी 24 घंटे भी नहीं चल पाई

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। लखनऊ में पिछले सप्ताह हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि यह रिश्ता 24 घंटे भी नहीं टिक सका। सात फेरे लेने के बाद दुल्हन मुश्किल से सिर्फ 24 घंटे ससुराल में रही। शादी के दूसरे दिन ही उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। दुल्हन के सामने दूल्हा गुहार लगाता रहा। लेकिन लड़की अपने फैसले पर अड़ी रही। दुल्हे पक्ष की तरफ से एक पंचायत बुलाई गई, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। न्यूज 18 के मुताबिक, कपल की शादी भंवरेशर मंदिर में हुई थी। लड़की का कहना है कि यह शादी झूठ की बुनियाद पर हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह शनिवार को भंवरेशर मंदिर में लड़के और लड़की वाले जुटे थे। इस दौरान महादेव को साक्षी मानकर दूल्हा-दुल्हन ने मंदिर में ही सात फेरे लिए। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से काफी लोग मौजूद थे। दूल्हा-दुल्हन ने सभी के सामने एकदूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद दूल्हा खुशी-खुशी दुल्हन को लेकर अपने घर लेकर आया।

दुल्हन को मिली सीक्रेट जानकारी

इसी बीच, खबर है कि दुल्हन को दुल्हन के बारे में एक चौंकाने वाली हकीकत का पता चला। इसके बाद उसका पारा चढ़ गया और उसने ससुराल में रहने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। दुल्हन प्रतापगढ़ के मानिकपुर की रहने वाली है। लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। इसी बीच, रामस्वरूप और सरवन नाम के दो व्यक्तियों ने निगोहां निवासी युवक से उसका रिश्ता कराने का भरोसा दिलाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें