इन दिनों स्मोकिंग करने वाले ज्यादातर लोग वेपिंग की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। वेपिंग सेहत के लिए स्मोकिंग से भी ज्यादा खतरनाक माना गया है। लेकिन फिर भी युवाओं के बीच इसका क्रेज फल-फूल रहा है। वेपिंग एक इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (ई-सिगरेट) है, जो स्मोकिंग नहीं करने वालों के लिए भी लत बनता जा रहा है। इस बीच अमेरिका से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। 32 साल की एक महिला को वेपिंग की इतनी ज्यादा लत लग गई कि उसकी जान जाते-जाते बची। डॉक्टरों ने महिला के फेफड़ों से 2 लीटर काला और खूनी तरल पदार्थ ( Black and Bloody Liquid) निकाला।
