Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र में रविवार (12 जनवरी) को एक बस के खाई में गिरने से उसमें सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 17 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को बचा लिया गया और अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र में दहलचोरी के पास 22 यात्रियों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दर्दनाक दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
