देश की सबसे तेज चलने वाली और पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस को देश भर में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वंदेभारत की औसत स्पीड 160 KM/PH है साथ ही इसमें कई सारी मॉडर्न और हाईटेक सुविधाएं देखने को मिलती हैं जिस वजह से इस ट्रेन को यात्री काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। देश में फिलहाल 10 रूटों पर वंदेभारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है। अब ऐसी उम्मीदें हैं कि अगले ही महीने यानी अप्रैल 2023 से दो नई रूटों पर चार नई वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा सकता है।
