Credit Cards

Video: ऑफिस में कंप्यूटर के पास पहुंचा सांप, महिला ने देखा, फौरन पकड़ा और बैग में भरकर चल दी

Snake Viral Video: सोशल मीडिया में कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखते ही लोग थर-थर कांपने लगते हैं। एक सांप ऑफिस की फाइलों के बीच में घुस गया। सांप को देखते ही कर्मचारी भाग खड़े हुए। इसके बाद एक महिला ने आराम से सांप को रस्सी समझकर पकड़ लिया और बैग में भरकर चली गईं

अपडेटेड Sep 11, 2024 पर 1:52 PM
Story continues below Advertisement
Snake Viral Video: एक महिला ऑफिस में घुसे सांप को इतने प्रोफेशनल तरीके से पकड़ती है कि उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

अगर रास्ते में कही सांप मिल जाए तो देखते ही लोग थर-थर कांपने लगते हैं। अगर कहीं यह सांप ऑफिस या घर में घुस जाए तो पक्का है कि लोग देखते ही भाग खड़े होंगे। सोशल मीडिया में भी इन दिनों कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक सांप ऑफिस की फाइलों के बीच घुस गया है। सांप को देखते ही ऑफिस के सभी कर्मचारी गोली की रफ्तार से भाग खड़े हुए। 6 फीट से ज्यादा लंबा सांप कंप्यूटर और फाइलों के बीच आराम फरमा रहा था। लेकिन एक महिला ने इसे आराम से पकड़कर उसके ठिकाने पर पहुंचा दिया।

वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि महिला का नाम अजीता पांडे हैं। वो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली हैं। ऑफिस वाले जहां काम करने से डरते थे। महिला ने एक चुटकी में उनकी समस्या को जड़ से खत्म कर दिया।

दीदी ने सिर्फ 20 सेकंड में सांप को दबोचा


इस वीडियो को X के हैंडल @moronhumor पर शेयर किया गया है। वीडियो में महिला ऑफिस की तरह ही ड्रेस-अप होकर आई है। पहले देखकर किसी को भी लगेगा कि वो शायद कुछ ढूंढने या डेस्कटॉप को ठीक करने आई है। लेकिन महिला जैसे ही वहां जाती है कई लोग उसे बताने लगते हैं कि सांप बार-बार उछल रहा है। वो महिला को सचेत भी कर रहे हैं। लेकिन महिला बिल्कुल आराम से अपना हाथ डालती है और सांप को उठाकर निकाल लेती है। सभी लोग जहां 6 फीट से भी लंबे सांप को देखकर डर जाते हैं। वहीं महिला बिल्कुल शांति से सांप को रेस्क्यू करती है। महिला ने सांप को पकड़कर आराम से बोरी भरकर चली गईं।

उन्होंने बताया कि यह धामन सांप है, जो विषैला नहीं होता है। लिहाजा इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह सांप चूहे की तलाश में उधर गया होगा। यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि इसे लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मैंने पहले सोचा कि वह HDMI केबल ठीक करने आई है जो शायद ढीली हो गई है।

वीडियो में कमेंट्स की बौछार

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह एक बहादुर महिला है। दूसरे यूजर ने लिखा- सांप पकड़ने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। तीसरे यूजर ने लिखा- इस महिला को चरण स्पर्श है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतना आसान रहता है क्या सांप को रेस्क्यू करना।

Video: लड़की ने रस्सी समझकर सांप को पकड़ा, फिर ऐसे दिखाए करतब कि लोगों के उड़ जाएंगे होश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।