Get App

Vijay Kedia Tax Song: 'एफएमजी, एफएमजी, इतना टैक्स मैं कैसे भरूं', मार्केट मास्टर का नया गाना

Vijay Kedia Tax Song: 19 वर्ष की उम्र से स्टॉक मार्केट में पैसे लगा रहे विजय केडिया 'मार्केट मास्टर' के नाम से मशहूर हैं और उनके पोर्टफोलियो पर आम निवेशकों की भी निगाहें रहती हैं। इसके साथ ही वह अपने गानों के लिए भी मशहूर हैं। अब उन्होंने एक नया गाना लाया है; एफएमजी, एफएमजी, इतना टैक्स मैं कैसे भरूं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 24, 2024 पर 9:16 AM
Vijay Kedia Tax Song: 'एफएमजी, एफएमजी, इतना टैक्स मैं कैसे भरूं', मार्केट मास्टर का नया गाना
दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने एक नया गाना लाया है जो टैक्स के मौजूदा सिस्टम पर व्यंग्य है।

Vijay Kedia Tax Song: 'मार्केट मास्टर' के नाम से मशहूर दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो पर आम निवेशकों की नजरें तो रहती ही हैं, उनके गाए गाने का लुत्फ उठाते हैं। अब उन्होंने एक नया गाना लाया है जो टैक्स के मौजूदा सिस्टम पर व्यंग्य है। विजय केडिया ने अपने गाने में हाई टैक्स को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से गुहार लगाई है। उनका नया गाना है- एफएमजी, एफएमजी, इतना टैक्स मैं कैसे भरूं। यह गाना उन्होंने 'बॉम्बे' फिल्म में एआर रहमान के गाए गाने 'तू ही रे' के बोल पर बनाया है। नीचे विजय केडिया के गाने के बोल दिए जा रहे हैं।

Vijay Kedia Tax Song

एफएम जी, एफएम जी, इतने टैक्स मैं कैसे भरूं,

एसटीटी, एसटीजी, एलटीसीजी, बढ़ा, क्या कहूं,

ऊपर से, डिविडेंड पे, दो-दो टैक्स भी पे मैं करूं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें