Get App

VIDEO: कर्नाटक में हिंदू शख्स ने फ्री बस टिकट के लिए पहना बुर्का, वीडियो हुआ वायरल

Viral News: कर्नाटक के धारवाड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां राज्य सरकार की 'शक्ति योजना (Shakti Yojna)' के तहत फ्री बस टिकट का लाभ उठाने के लिए एक हिंदू शख्स को बुर्का पहने पकड़ लिया गया है। बुर्का पहने 58 वर्षीय हिंदू व्यक्ति को गुरुवार को कर्नाटक के धारवाड़ जिले में स्थित एक बस स्टॉप पर बैठे देखा गया। बता दें कि कर्नाटक सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में 'शक्ति योजना' लागू की है

Akhileshअपडेटेड Jul 07, 2023 पर 7:26 PM
VIDEO: कर्नाटक में हिंदू शख्स ने फ्री बस टिकट के लिए पहना बुर्का, वीडियो हुआ वायरल
Viral News: शख्स के पास एक महिला के आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी थी

कर्नाटक (Karnataka) के धारवाड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां राज्य सरकार की 'शक्ति योजना (Shakti Yojna)' के तहत फ्री बस टिकट का लाभ उठाने के लिए एक हिंदू शख्स को बुर्का पहने पकड़ लिया गया है। बुर्का पहने 58 वर्षीय हिंदू व्यक्ति को गुरुवार को कर्नाटक के धारवाड़ जिले में स्थित एक बस स्टॉप पर बैठे देखा गया। बता दें कि कर्नाटक सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में 'शक्ति योजना' लागू की है। इसके तहत महिलाएं बस में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकती हैं। ऐसे में यहां बस का फ्री टिकट पाने के लिए हिंदू शख्स बुर्का पहनकर पहुंच गया था।

वीरभद्रैया (Veerabhadraiah) नाम का यह शख्स जब बुर्का पहनकर धारवाड़ में सांशी बस स्टैंड पर बैठा था, तो स्थानीय लोगों ने उसे पुरुषों जैसे व्यवहार को देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर की। पुलिस ने पूछताछ के बाद चेतावनी देकर शख्स को छोड़ दिया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स के पास एक महिला के आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी थी।

जब लोगों को शक हुआ तो वह घबरा गया। इसके बाद उसने बताया कि वह भीख मांगता है और इसके लिए ही बुर्का पहना था। हालांकि, जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि वह फ्री में बस यात्रा करने के लिए बुर्का पहन कर आया था।

उसकी पोल तब खुली, जब उसके हाथ में लोगों ने एक महिला के आधार कार्ड की फोटो कॉपी देखी। इसके बाद पता चला कि वह आधार कार्ड इसलिए लेकर घूम रहा था ताकि लोगों को उस पर शक न हो। पुलिस के आने के बाद उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास एक महिला के आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें