Get App

Virat Kohli और Anushka Sharma के फार्महाउस की शानदार झलक, सुजैन खान ने डिजाइन किया है 13 करोड़ के इस बंगले को

Virat-Anushka farmhouse inside View: दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का मुंबई के पास अलीबाग में एक शानदार विला है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 25, 2022 पर 4:23 PM
Virat Kohli और Anushka Sharma के फार्महाउस की शानदार झलक, सुजैन खान ने डिजाइन किया है 13 करोड़ के इस बंगले को
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अलीबाग विला में एक प्राइवेट पूल और 10 सीटों वाला डाइनिंग टेबल है।

Virat-Anushka farmhouse inside View: दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का मुंबई के पास अलीबाग में एक शानदार विला है। अब पहली बार इसकी झलक सामने आई है। इस विला को दिग्गज अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान और केपटाउन की एक आर्किटेक्चरल कंपनी ने डिजाइन किया है। चार बेडरूम वाला यह विला एक लग्जरी वेलनेस कंपनी आवास वेलनेस (Avas Wellness) के प्रोजेक्ट का हिस्सा है। आवास वेलनेस को हॉस्पिटैलिटी एंटरप्रेन्योर आदित्य कीलचंद ने शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट के तहत इको-फ्रेंडली घर, एक स्पा और वेलनेस सेंटर, मल्टी-कुजिन कैफे, जॉगिंग ट्रैक्स और एक पूल है।

13 करोड़ रुपये का है विला

जो फोटोज सामने आई हैं, उसके मुताबिक इस विला में एक प्राइवेट विला, 10 सीटों वाला डाइनिंग टेबल है। इसमें शीशे के दरवाजे लगे हुए हैं और लिविंग रूम काफी लंबा-चौड़ा है जिसकी छत काफी ऊंची है। इसमें सफेद रंग का सोफा रखा हुआ है। इस विला के अंदर और बाहर हरियाली का अच्छा-खासा ध्यान रखा हुआ है। द इकनॉमिक टाइम्ज की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 10.5 करोड़-13 करोड़ रुपये से बीच में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें