वीरेंद्र सहवाग शादी के 20 साल बाद पत्नी आरती से लेने जा रहे हैं तलाक! Instagram पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

Virender Sehwag-Aarti Ahlawat Divorce: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत ने तलाक की अफवाहों के बीच कथित तौर पर एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। गुरुवार, 23 जनवरी को कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 20 साल की शादी के बाद यह कपल तलाक लेने जा रहा है

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 11:01 AM
Story continues below Advertisement
Virender Sehwag-Aarti Ahlawat Divorce: वीरेंद्र सहवाग ने तलाक की खबरों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है

Virender Sehwag-Aarti Ahlawat Divorce: पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग कथित तौर पर शादी के 20 साल बाद अपनी पत्नी आरती अहलावत से तलाक लेने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सहवाग और आरती पिछले कुछ महीनों से अलग अलग रह रहे हैं। अब दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो भी कर दिया है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2004 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे तलाक की अफवाहों को बल मिला है।

अखबार के मुताबिक, परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों कई महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं। कपल के बीच जल्द ही तलाक की संभावना है। वीरेंद्र सहवाग ने साल 2004 में शादी की थी। वीरेंद्र और आरती के दो बेटे आर्यवीर और वेदांत हैं। आर्यवीर का जन्म 2007 में और वेदांत का जन्म 2010 में हुआ था।

फैंस ने यह भी देखा है कि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज की पत्नी सोशल मीडिया पर शेयर की गई उनकी तस्वीरों से गायब हैं, जो उनके अलगाव की अफवाहों को और हवा देता है। कपल ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन प्रशंसकों के बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि सहवाग की निजी जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।


सहवाग की तस्वीरों से पत्नी गायब

रिपोर्ट में वीरेंद्र सहवाग के दिवाली समारोह की तस्वीरें हैं, जिसमें पूर्व क्रिकेटर ने अपने बेटों और अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की थीं। लेकिन तस्वीरों में आरती गायब थीं। इसके अलावा दो हफ्ते पहले वीरेंद्र सहवाग ने पलक्कड़ में विश्व नागयाक्षी मंदिर का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीरें शेयर की थीं।

हालांकि, पोस्ट में आरती का कोई जिक्र नहीं था। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही इस कपल की साझेदारी अब टूटने की कगार पर है।हालांकि, सहवाग ने तलाक की खबरों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

सहवाग को टेस्ट क्रिकेट में भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ ओपनर माना जाता है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली में जन्मे इस क्रिकेटर ने 104 मैचों (180 पारियों) में 49.34 की औसत से 23 शतक और 32 अर्द्धशतक के साथ 8586 रन बनाए हैं।

सहवाग का शानदार करियर

सहवाग का स्ट्राइक रेट 82.23 है। उन्होंने 2004 में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। उन्होंने 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक और तिहरा शतक बनाया। फिर टेस्ट में दो तिहरे शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए।

ये भी पढे़ं- Rajouri mystery deaths: राजौरी में 17 मौतों के पीछे का रहस्य क्या है? 4 और लोग अस्पताल में भर्ती, 200 लोग आइसोलेशन सेंटर भेजे गए

वनडे में उनके नाम 251 मैचों (245 पारियों) में 35.05 की औसत और 104.33 की स्ट्राइक रेट से 15 शतक और 38 अर्द्धशतक के साथ 8273 रन हैं। सहवाग भारत की 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीत का भी हिस्सा थे। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर चौके लगाकर टूर्नामेंट में धूम मचा दी थी। वह भारत की 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीत का भी हिस्सा थे। एक सफल करियर के बाद सहवाग ने अक्टूबर 2015 में संन्यास की घोषणा की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।